Showing posts with label बाड़मेर. Show all posts
Showing posts with label बाड़मेर. Show all posts

Saturday, 13 September 2014

बाड़मेर में पत्रकारों की आवासीय कॉलोनी के लिए सोमवार से आवेदन शुरू

बाड़मेर-राजस्थान के बाड़मेर ज़िले के पत्रकारों के लिए नगर परिषद बाड़मेर आवासीय कॉलोनी की सौगात लेकर आई हैं ,सोमवार से पत्रकार कॉलोनी में प्लाट आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही हैं ,
सभापति उषा जैन उप सभापति चैन सिंह भाटी ,पार्षद संतोष चौधरी वरिष्ठ पत्रकार चन्दन सिंह भाटी और पूनम सिंह राठोड ने नगर परिषद में सभापति कक्ष में पत्रकारों की उपस्थिति में किया ,बाड़मेर के पत्रकारों ने नगर परिषद की इस आवासीय योजना का स्वागत किया।
इस अवसर पर सभापति उषा जैन ने कहा की लम्बे समय से पत्रकार आवासीय भूखंडों की मांग कर रहे थे उसी को ध्यान में रख नगर परिषद ने सिद्दार्थ नगर में पत्रकार आवासीय कॉलोनी बनाने का निर्णय लिया ,जिसके तहत पत्रकारों को आय वर्ग के अनुसार आवासीय भूखंड का आवंटन किया जायेगा ,उन्होंने बताया की भूखंड परिषद की नजल डरो पर आवंटी किये जायेंगे उन्होंने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा की पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगावरिष्ठ पत्रकार चन्दन सिंह भाटी ने कहा की पत्रकारों के लिए स्वर्णिम दिन हे। चालीस साल बाद नगर परिषद एक बार फिर पत्रकारों को भूखंड सरकारी दर उपलब्ध करवा रही हैं ,उन्हने कहा सभी पत्रकार बंधू अपना निर्धारित आवेदन पात्र यथासमय जमा करावे ,इस अवसर पर समस्त पत्रकार उपस्थित थे।

Monday, 24 March 2014

जसवंत सिंह ने बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा

 रैली में भी जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता,वसुंधरा और राजनाथ पर लगाया अनदेखी का आरोप
बाड़मेर। टिकट नहीं मिलने से पैदा हुई बीजेपी नेताओं की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह ने सोमवार को बाड़मेर सीट से नामांकन दाखिल किया। दोपहर करीब सवा बारह बजे  उन्होंने अपना नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर किया. इसके बाद वो बाड़मेर में ही विशाल रैली कर अपनी ताकत दिखाई। उनकी रैली स्थल पर सैकड़ों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता व समर्थक पहुंच गए। जबकि, पार्टी कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से मना किया गया था। रैली के दौरान वरिष्ठ नेता जसवंतसिंह जसोल ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर मनमाने तरीके से टिकट देने पर अपना नाराजगी जाहिर करते हुए अनदेखी का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि में आडवाणीजी से आर्शीवाद लेकर आया हूं और अब आपका आर्शीवाद चाहिए। गौरतलब है कि राजस्थान के बाड़मेर से लोकसभा का टिकट नहीं मिलने से जसवंत सिंह नाराज हैं। सिंह ने बाड़मेर सीट की अपनी मांग पर कोई समझौता करने से इंकार कर दिया है. सिंह अभी दार्जिलिंग सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
राजे के कहने पर काटा टिकट
राज्य की सीएम वसुंधरा राजे के कहने पर जसवंत सिंह का टिकट काटा गया है और कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए कर्नल सोनाराम चौधरी को बीजेपी प्रत्याशी बनाया गया है। जसवंत की नाराजगी से पैदा हुए हालात के बाद सीएम वसुंधरा राजे ने अपने विधायकों की क्लास ली. सीएम ने 25 मार्च को बाड़मेर में ही बड़ी रैली आयोजित करने को कहा है। राजे ने इस आदेश का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके बाद सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि वो बाड़मेर सीट से कर्नल सोनाराम को जिताने में जी जान लगा देंगे।