Showing posts with label हनुमानगढ. Show all posts
Showing posts with label हनुमानगढ. Show all posts

Thursday, 15 February 2018

आरबीएसके शिविर में 117 बच्चों का इलाज, 18 रैफर


हनुमानगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) संगरिया में आज राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें सैंकड़ों की तादाद में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया। शिविर में 135 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा कई बच्चों को इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रैफर किया गया। 
सीएमएचओ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी संगरिया में लगाए गए आरबीएसके शिविर में स्क्रीनिंग में चयनित बच्चों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया। शिविर स्थल पर सुबह ही डॉक्टर्स की टीमें पहुंच गई थी, जिन्होंने कैम्प की व्यवस्थाएं देखी। शिविर में 135 बच्चे पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। इनमें से 2 बच्चों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के लिए रैफर किया गया। इसके अलावा 3 बच्चों को जिला अस्पताल व 13 बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी रैफर किया गया। शिविर में 20 बच्चों की आंखों का इलाज कर उन्हें दवाइयां दी गई। शिविर में सीएचसी प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. संगीता वर्मा, डॉ. जसपाल बड़गप्पा, डाॅ. राजेन्द्र कुमावत, डाॅ. बीके शर्मा, डाॅ. केएल किलानिया, आयुष चिकित्सक डॉ. राजविन्द्र कौर, डॉ. मुकेश रानी, फार्मासिस्ट पवन ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। श्रीमती सुखमन्दर कौर, एएनएम तथा सीएचसी स्टॉफ ने उपस्थित बच्चों की स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया तथा शिविर की व्यवस्थाएं सम्भाली। 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कल


हनुमानगढ़। जिला स्वास्थ्य समिति, हनुमानगढ़ की मासिक बैठक कल 16 फरवरी शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि बैठक में सभी बीसीएमओ एवं सीएचसी-पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं सहित कई बिन्दुओं पर चर्चा कर विभिन्न योजनाओं की जिले में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 

Thursday, 24 September 2015

26 सितम्बर को अटूट भण्डारा व जागरण का आयोजन

 हनुमानगढ़- जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बालाजी मंदिर में स्वर्णकार समाज समिति एवं मराठा मण्डल द्वारा मनाये जा रहे आठवें श्री गणेश महोत्सव मे बुधवार अशोक सोनी ने    सपरिवार भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करवाई। पण्डित  हेमराज शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से भगवान श्री गणेश का पूजन करवाया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की महाआरती की गई। महाआरती में मोहन सोनी, आत्मा राम सोनी, कुन्दन लाल सोनी, मनीश सोनी, विजय तोसावड़, सागर मराठा, अनिल मराठा, बिट्टू सोनी, अशोक सोनी, राहुल सोनी, पुरूषोत्तम सोनी, विनोद चोटिया, सुरेन्द्र सोनी आदि ने भाग लिया। समिति अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि 26 सितम्बर को विशाल भण्डारा लगाया जायेगा और रात्रि को भगवान गणेश का रात्रि जागरण करवाया जायेगा।

Monday, 2 February 2015

श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति ने किया नई कार्यकारिणी का गठन

हनुमानगढ़- श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति की आम सभा की बैठक टाउन स्थित मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुईँ। बैठक में मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संरंक्षक बगा सिंह अध्यक्ष पद पर मल सिंह उपाध्यक्ष पद पर साधुराम जांगिड सचिव पद पर देसराज मांडण एवं कोषाध्यक्ष पद पर जरनैल सिंह को नियुक्त किया गया । नव नियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व अध्यक्ष बिहारी लाल धामू ,पूर्व उप प्रधान दर्शन सिंह सगू, पूर्व सचिव लुणाराम आसदे, बलविन्द्र सिंह,गौरव गर्ग,नायब सिंह,राकेश मिस्त्री बाबूलाल, राजू जाखड, बिहारी लाल,हंसराज राजकुमार ,बलविन्द्र सिंह एवं रूपेश कालडा द्वारा मालाएं पहनाकर बधाई दी गई।

Saturday, 20 December 2014

जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक

हनुमानगढ- अग्रणी बैंक हनुमानगढ द्वारा शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री के.एम.दूडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक श्री फूलसिंह, सभी बैंकों के हनुमानगढ जिला नियंत्रक व समन्वयक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, परियोजना अधिकारी और नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ने हिस्सा लिया।  रिजर्व बैंक के पबंधक श्री फूलसिंह ने जिले के बैक समन्वयकों से वार्षिक साख योजना की प्रगति की समीक्षा की और कम साख जमा अनुपात वाले बैंकों से इसे बढाने के लिए कार्य योजना बनाने और प्रायोजित ऋण पत्रावलियों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण के निर्देश दिए। सभा अध्यक्ष ने सभी ब्लॉक स्थित रेवन्यू अधिकारियों को पेंडिंग म्यूटेशन दर्ज कर बैंकों को सहयोग करने और रोडा एक्ट में विलंब के प्रकरणों के निपटारा करने की पुष्टि करने की बात कही।
 सभा के अंत में लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक श्री ए.के.शर्मा ने जिला प्रशासन का, बैंकों को भामाशाह योजना के माध्यम से सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी बैंकर्स को जिले में उनके सर्विस एरिया में प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्ग खोले गए खातों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।  सभाध्यक्ष ने जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना में बैंकों द्वारा अपने सर्विस एरिया में पात्र व्यक्तियों के पूर्ण रूप से खाते खोलने पर जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद दिया।

सरकार अब बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों को दे रही है रोजगार

हनुमानगढ- अब जिले के बीपीएल परिवारों के बच्चे दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत रोजगार पा सकॠगे।   राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबन्धक श्री विशाल वर्मा ने बताया कि बीपीएल परिवारों के अभ्यर्थियों हेतु प्रारम्भ की गई इस योजना के तहत 55 विद्यार्थियों को बैंकिंग सेल्स रिपेजेन्टेटीव व एकाउन्ट असिसटेन्ट टेली की विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्री वर्मा ने बताया कि पी.डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस के सामने संचालित किए जा रहे केन्द्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण सहयोगी संस्था  केयर एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के जरिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  उन्होने बताया कि योजना में  विद्यार्थियों को प्रतिदिन सौ रुपए का भुगतान, अध्ययन हेतु बैग व पुस्तकॠ  सहित भोजन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही ट्रेनिंग के बाद उन्हें नौकरी भी दिलाई जाएगी. जो भी बीपीएल विद्यार्थी इस कोर्स को करना चाहता है वो आरएसएलडीसी के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकता है. 45 से 60 दिन के इन कोर्सों को बीपीएल परिवार को कोई भी विद्यार्थी कर सकता है।

पंचायती धर्मशाला संगरिया में विशेष योग्यजन सहायता शिविर

हनुमानगढ- विशेष योग्यजन सहायता हेतु विशाल नि:शुल्क  एक दिवसीय शिविर संगरिया के करणी माता मंदिर के सामने पंचायती धर्मशाला में  शनिवार को  आयोजित किया जाएगा।
 जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी श्री विक्रम सिंह शेखावत ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रोटरी क्लब संगरिया एवं नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में  शनिवार को प्रात: 9 बजे से आयोजित इस शिविर में रोगियों को नि:शुल्क ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर वितरित की जाएगी।  साथ ही पोलियों विकलागों की नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन चयनित रोगियों को निश्चित तिथि अनुसार उदयपुर ले जाकर नि:शुलक ऑपरेशन किए जाएंगे।  शिविर में आने वाले सभी विशेष योग्यजनों को  अपना आय प्रमाण पत्र एवं विकलांग प्रमाण पत्र की छायाप्रति अपने साथ लाने होंगे।  इसके अलावा यदि किसी विशेष योग्यजन के पास नि:शक्ता प्रमाण पत्र नही हो तो उसे विकलांगता दर्शाते हुए पांच फोटो, मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की फोटो प्रति अपने साथ लानी होगी ताकि संबंधित को  शिविर स्थल पर मौके पर ही लाभान्वित किया जा सके। 

जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप ने भामाशाह कार्ड का किया वितरण

हनुमानगढ-जिला प्रभारी और जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप ने शनिवार को नई खुंजा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, डब्बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को भामाशाह कार्ड का वितरण किया. कार्ड वितरण से पहले कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए डॉ रामप्रताप ने कहा कि भामाशाह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपू्र्ण योजना है और इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त करता हूं. डॉ रामप्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और मुख्यमंत्री की ये शुरू से ही इच्छा थी कि महिलाओं का सशक्त बनाने वाली योजना हो..लिहाजा इस योजना को शुरू किया गया. डॉ. रामप्रताप ने देशी अंदाज में बोलते हुए कहा कि इस कार्ड के जरिए महिलाओं को इतना सशक्त किया गया है कि चाहे गेहूं में मिल रही सब्सिडी हो या पेंशन या फिर परिवार के किसी बच्चे को मिल रही छात्रवृति..सभी इस कार्ड के जरिए मिलेगी.. यानि अब महिलाओं को वास्तविक रूप में सशक्त किया गया है. घर की बुजुर्ग महिला कन ओ कार्ड रेसी तो सारा लारह लारह फिरही... कार्यक्रम में डॉ रामप्रताप ने नई खुंजा निवासी कृष्णादेवी, मधु, राजेश यादव, वर्षा गर्ग इत्यादि महिलाओं को भामाशाह कार्ड वितरित किए.
         कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री पीसी किशन ने भामाशाह कार्ड की प्रंशसा करते हुए खुद का आईकार्ड निकाल कर लोगों को दिखाते हुए कहा कि भामाशाह कार्ड तो मेरे आईकार्ड से भी सुंदर बना है साथ ही कलक्टर ने कहा कि सरकारी योजना का फायदा अब इस कार्ड के जरिए मिलेगा .लिहाजा सभी महिलाओं को ये कार्ड बहुत संभाल कर रखना है. साथ ही भामाशाह योजना के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं को बताया.
                    कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति श्री राजकुमार हिसारिया ने कहा कि भामाशाह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसका फायदा सभी को उठाना है ..कार्यक्रम में जयपुर से आए योजना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आर.के सिंह ने भामाशाह योजना और कार्ड के बारे में संक्षेप में जानकारी दी. कार्यक्रम में एडीएम श्री केएम दूडिया ने भी मंच संचालन करते हुए भामाशाह योजना के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कार्ड को संभाल कर रखने का आग्रह किया . कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप के अलावा जिला कलक्टर श्री पीसी किशन, एडीएम श्री केएम दू़डिया. नगर परिषद सभापति श्री राजकुमार हिसारिया, परियोजना प्रबंधक श्री रतन कुमार पारीक, नगर परिषद के एईएन  स्वामी, आईटी के एसीपी योगेद्र कुमार, समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी औऱ स्थानीय लोग शामिल थे.

Friday, 12 December 2014

शतरंज प्रतियोगिता के प्रभागियों से 23 दिसम्बर तक आवेदन


हनुमानग - वैज्ञानिक आइजेक न्यूटन के जन्मदिवस के उपलक्ष में (25 दिसम्बर) से विभिन्न आयु वर्ग की चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता जिला मुख्यालय  स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल में  आयोजित  कि जाएगी।   
                भटनेर शतरंज विकास समिति की अध्यक्ष कुसुमाक्षी सोखल ने बताया कि भटनेर शतरंज विकास समिति एवं  जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में 25 से 28 दिसम्बर तक विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के बीच शतरंज प्रतियोगिता हनुमानग$ जंक्शन स्थित नैशनल पब्लिक स्कूल परिसर के ऑडीटोरियम में आयोजित होगी।  सु.श्री सोखल ने बताया कि  प्रतियोगिता अल्फा, बीटा गामा क्रमश: 05 से 12 वर्ष, 12 से 16 वर्ष तथा 16 से 21 वर्ष तीन वर्ग के बीच होगी। इसमें किसी भी राज्य के इस आयु वर्ग के बच्चें  भाग ले सकेंगे। वही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रूपए नकद दिए जाएंगे। सांत्वना सहित कुल 35000 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। सुश्री कुसुमाक्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी को 23 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा। रजिस्ट्रेशन फीस  एक सौ रुपए  होगी।  पुरस्कार वितरण समारोह आईजेक न्यूटन लाईब्रेरी एवं रीडिंग रूम, प्रेमनगर हनुमानग$ टाउन में आयोजित  होगा।   इस संबंध में और अधिक विस्तृत जानकारी हेतु समिति के पदाधिकारियों के मोबाईल नम्बर श्री प्रेमसिंह 09460689034, श्री राजवीरसिंह 09530201992, संजीव गोयल 09414512819, श्री सुरेन्द्र कुमार 09829888123 एवं श्री गुरूसाहब सिह 09782759927 पर भी सम्पर्क  किया जा सकता है।

Thursday, 20 November 2014

वार्ड 10 से भाजपा प्रत्याशी गुरदीप सिहं के समर्थकों का कारवां बढा

हनुमानगढ-  वार्ड 10 से  भाजपा प्रत्याशी गुरदीप सिंह बराड अपने सभी विरोधी उम्मीदवार को पछाड कर विजयी श्री की तरफ बढ़ रहे है। गुरदीप सिहं के समर्थकों का कारवां दिनो दिन बढ़ रहा है जिससे विराधीयों की हालत खराब है। जनसम्पर्क के दौरान वार्ड वासियों से विकास के नाम पर  भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुऐ गुरदीप सिंह बराड़ का जगह जगह पर स्वागत किया जा रहा है। गुरदीप सिंह बराड को जगह जगह पर फॅलों, मिठाइओं से तौलकर विभिन्न समुदायों  द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। बुधवार को गांधीनगर में स्थित गुरूद्वारा तेग बहादुर के पीछे व आदर्श बाल निकुंज के पास गुरदीप सिंह बराड़ को वार्डवासियों  द्वारा खीर व लड्डूओं से तौला गया  गुरदीप सिंह बराड ने कहा कि  वार्ड में  किसी भी तरह की समस्या नही रहने दुगा ।  शेष रहे विकास कार्यो को प्राथमिकता से करवाऊगा और सदैव आप के बीच में रह कर आपकी सेवा करता रहूंगा।।नारायणदास बंसल, शशि कण्डा, राधे कण्डा, राकेश गुलाटी, अमरजीत सिंह, अनिल कुमार, नीलेश बवेजा, भटासिंह खलेरी, जगदीश गुलाटी, सुरजाराम, पूनम, महावीर नायक, राजकुमार, अरूण कण्डा, गुरचरण गुल्लु, बाबूसिंह, शोभाराज सहित सौकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व वार्ड वासी मौजूद थे ।

सुरेश धमीजा को जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा अपार समर्थन

हनुमानगढ- वार्ड नं. 39 से भाजपा उम्मीदवार सुरेश धमीजा को जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे अपार समर्थन से विरोधी खेमो में मायूसी छायी हुई है। धमीजा ने विकास के  नाम पर सहयोग व समर्थन की अपील वार्डवासियों से की। उन्होने कहा कि मै क्षेत्र में राजनीति करनें नहीं आपकी सेवा करने के उद्देश्य से आया हू और सदैव आपके बीच में रहकर आपकी सेवा करता रहूगंा  हम सब मिलकर वार्ड की समस्यओं का समाधान करेंगें और वार्ड 39 को विकसित वार्ड बनायेगें जनसम्पर्क के दौरान धमीजा को हर वर्ग का पूरजोर समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि वार्ड में व्याप्त समस्यओं के समाधान के  लिए पूर्व पार्षदों ने कोई प्रयास नहीं किया है उन्होने वार्ड वासियों से कहा कि अगर इस बार आपने मुझे सेवा का मौका दिया तो वार्ड की समस्याओं के लिए आपकी आवाज बनकर नगर परिषद में पुरजोर तरीके से हल करवाउगां। जनसम्पर्क के दौरान धमीजा को वार्ड वासियों द्वारा फलो व लड्डूओं से तौला गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी व समर्थक मौजूद थे।

Saturday, 13 September 2014

हमलों के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

हनुमानगढ़- जिले में बसपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र मेघवाल के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक शरत कविराज को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव प्रेमराज नायक ने बताया कि बसपा कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक द्वेषता के कारण प्रभा वशाली लोग आये दिन जानलेवा हमला करके बसपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है जिसका ताजा उदाहरन 10 सितम्बर को गोगामेड़ी में बसपा कार्यकर्ता विकास कुम ार की दिन दिहाड़े हत्या कर दी गई। घटना हुये तीन दिन बीत जाने के पश्चात भी पुलिस अभीयुक्तों को गिरफतार नही कर पाई है जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। बसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि अभीयुक्तों को जल्द से जल्द गिरफतार नही किया गया तो जिले में उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसकी समस् त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। उन्होने कहा कि दलितों पर बढ रहे अन्याय व हत्याचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर बसपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मंाग की। ज्ञापन सौंपने से पूर्व जंक्शन स्थित रविदास मन्दिर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महावीर सहजीपुरा, चेतराम शेरेका, मुन्शीराम गंाधी, देव राज, अमरसिंह मक्कासर, प्रवीण गांधी, रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार, शंकरलाल शीला, जयनारायण शेरेका, अमरसिंह, मदन बेगड़ आदि मौजूद थे।

रंजिशवंश जानलेवा हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही

हनुमानगढ़- वार्ड न. 42 निवासी प्रदीप कुमार एंव उसकी पत्नी शकुन्तला देवी पर कुछ लोगो द्वारा रंजिशवंश जानलेवा हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मंाग को लेकर वार्ड निवासीयों ने जिला पुलिस अधीक्षक शरत कविराज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि राजेश, अजय व लिखमीराम नामक व्यक्तियों ने 09 सितम्बर की रात्रि को जगसीर सिंह, प्रदीप और शकुन्तला देवी के साथ मारपीट व अभ्रद व्यवहार किया जब पुलिस को इसकी सुचना दी गई तो मौके पर पंहुची पुलिस ने आरोपीयों को गिरफतार करने की बजाय प्रदीप व प्रदीप के भाई रविन्द्र कुमार को भी उठाकर थाने ले गई और थाने में पिडि़तो के साथ मुल्जीमों जैसा व्यवहार किया। प्रदीप कुमार ने बताया कि राजेश व अजय नाई दोनो ही बदमाश प्रवृति के लोग है इनकी पैरवी दुलीचंद नायक करता है और वंह इन दोनो को बार-बार छुड़ा ले जाता है। दुलीचंद की शह पर ही दोनो व्यक्ति काफी वारदाते कर चुके है राजनैतिक पंहुच होने के कारण पुलिस भी कोई कार्यवाही इनकेखिलाफ नही कर रही है। मौहल्ले वासियो ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मंाग पुलिस अधीक्षक से की। ज्ञापन सौंपने वालो में चाचणराम, ब लवीर सिंह, राजकुमार, रामनिवास, शिशपाल, कुलवीर सिंह, रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे।

स्व. सुरेन्द्र सिंह शेखावत की स्मृति में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया

हनुमानगढ़- स्व. सुरेन्द्र सिंह शेखावत की स्मृति में शनिवार को टाउन के नवजीवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में चौथे मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से पूर्व हरनाथ सिंह शेखावत, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, सुरेन्द्र कत्याल, पुष्पेन्द्र शेखावत, राजवीर सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच करणी सिंह राठौड़, श्रवण सिंह राठौड़, भागीरथ सिंह शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, दलीप सिंह शेखावत आदि ने स्व. सुरेन्द्र शेखावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् राजवीर सिंह शेखावत ने पहले रक्तदान के रूप में रक्तदान किया। शिविर में लगभग 325 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। श्रीगंगानगर के पुरोहित ब्लड बैंक एवं चौधरी रामधन बिश्नोई ब्लड बैंक हनुमानगढ़ की टीम ने रक्त संग्रहित किया। शिविर में दुष्यन्त चाहर, राघवेन्द्र सिंह शेखावत, निखिल शेखावत, विशाल शेखावत, अंकुश ज्याणी, अनिल चाहर आदि ने रक्तदान किया।

Thursday, 4 September 2014

स्वर्णकार समाज एवं मराठा मण्डल द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव जारी

हनुमानगढ़- जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित बालाजी मंदिर में स्वर्णकार समाज एवं मराठा मण्डल द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव के छठे दिन को पुरूषोत्तम सोनी और प्रेम चोटिया ने सपरिवार भगवान गणेश का पूजन करवाया। पण्डित हेमराज शास्त्री के सानिध्य में करवाये गये पूजन के दौरान आसपास का क्षेत्र 'गणपति बप्पा मौरिया जय गणेश जय गणेश देवा की चौपाईयों से गुंजायमान हो गया। यजमानों द्वारा भगवान गणेश को पटका पहनाकर विशेष पूजा अर्चना करवाई गई। समिति के रामनिवास तोसावड़ ने बताया कि महोत्सव के दौरान सुबह शाम भगवान गणेश की पूजा अर्चना व महाआरती की जाती है। 6 सितम्बर रात्रि को भगवान गणेश का विशाल जागरण करवाया जायेगा जिसमें बाहर के कलाकारों द्वारा भगवान गणेश का गुणगान किया जायेगा। 8 सितम्बर को भण्डारे के पश्चात विशाल शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। आरती में स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष बबलू सोनी, आत्माराम सोनी, वेद तोसावड़, विनोद चोटिया, विकास मराठा, अनिल मराठा, मोहन सोनी, सुरेन्द्र सोनी, सरदारीलाल मिढ़ा, श्रवण कुमार, नरेश पारिक, अरूण मराठा आदि ने भाग लिया। इसके पश्चात भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन


हनुमानगढ़- गुरूसर स्थित टाईम्स महिला शिक्षा महाविधालय में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि स्वामी अविनाश जी महाराज द्वारा सद्मार्ग पर चलने व पाश्चात्य संस्कृति को त्यागकर भारतीय पुरातन संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा, ने भी उपस्थित छात्राध्यापिकाओं को नैतिक मुल्यों की शिक्षा दी। इस अवसर पर महाविधालय प्राचार्य सुशील महेश्वरी, संस्था सचिव गोपाल लड्ढा, स्कूल प्रिंसीपल हितेन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा, निर्मला शर्मा, शीतल गंाधी, रचना बहल, रवि शर्मा, रूकसाना बानो आदि उपस्थित थे।  

Saturday, 30 August 2014

51 किलो लड्डूओ का भोग लगाकर गणेश महोत्सव मनाया

 हनुमानगढ - जंक्शन रेलवे ऑवरब्रिज के नीचे स्थित गणेश मन्दिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश को 51 किलो लड्डूओ का भोग लगाकर गणेश महोत्सव का आगाज किया गया। पण्डित चन्द्रराम शास्त्री ने बताया कि गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गुरूवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें अमर कान्त मिश्रा एवं मोहन झां तथा स्थानीय कलाकार द्वारा भगवान गणेश का गुणगान किया गया। प्रात: आरती के साथ भगवान गणेश की वन्दना की गई और गणेश भक्तों के सहयोग से भण्डारा लगाया गया। 

फार्मासिस्ट जागृति संस्थान समिति सदस्यों के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन


 हनुमानगढ - फार्मासिस्ट जागृति संस्थान के जिला अध्यक्ष  राजेश सैनी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने  फार्मेसी एक्ट 1948, ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1940 व 1945 के नियमों के अनुसार ही फार्मासिस्टों को  दवाओं के भण्डार व वितरण के लिए पाबन्द करवाने की मांग को लेकर  जिला कलक्टर , जिला औषधि निरीक्षक व  जिला चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधि मण्डल में शामिल समिति के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि  कुछ फार्मासिस्ट द्वारा अपना ड्रग लाईसेंस मासिक किराये पर देकर स्वयं अन्य व्यवसाय में  कार्यरत हैं । उनकी अनुपस्थिति में  गैर फार्मासिस्ट मनमर्जी करते हुए बिना चिकित्सक की पर्ची के दवाईयां बेच कर आम जन के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है।  इन गैर फार्मासिस्टों द्वारा औषधि विभाग को अन्धेर में रख कर मुनाफाखोरी  एवं अवैध गोरख धन्धों का संचालन करते हुए फार्मेसी एक्ट की धज्जियां उडाई जा रही है। उन्होने जिला कलक्टर से आम जन के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा के लिए इन ड्रग माफियों पर कानूनी कार्रवाई कर दवा की दुकानांपर फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य करने की मांग की।  इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, लालचन्द, सुभाष, कल्याण सिंह दिनेश कुमार, गुरविन्द्र सिंह आदि शामिल थे ।

Thursday, 21 August 2014

पालनहार भुगतान हेतु अध्ययन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें: रफीक अहमद

हनुमानगढ़ - बाल अधिकारिता एवं जिला बाल सरंक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री रफीक अहमद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजनान्तर्गत अभी तक पालनहारांे द्वारा अपने बच्चों के सत्रा 2014-2015 में अध्ययनरत होने के अध्ययन प्रमाण पत्र अभी तक जमा नही करवाए गए है। शहरी क्षेत्र के पालनहारों के अध्ययन प्रमाण पत्र कार्यालय सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता एवं जिला बाल संरक्षण इकाई हनुमानगढ़ में जमा होंगे।  इसी प्रकार  ग्रामीण क्षेत्र के पालनहार संबंधित अध्ययन प्रमाण पत्र पंचायत समिति के  विकास अधिकारी को  जमा  करवाए जाएंगे।  उन्होने बताया कि अध्ययन प्रमाण पत्र संबंधित  कार्यालयों में प्राप्त नहीं होने  एवं  भुगतान में होने वाली देरी के लिए पालनहार स्वंय जिम्मेदार होंगे।

पीडित परिवार हेतु सहायता स्वीकृत

हनुमानगढ़ - जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने लधु एवं सीमान्त कृषक को  आकाशिय  बिजली गिरने से हुई पशु की क्षति होने पर पीडित परिवार को 16 हजार 400 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
तहसील टिब्बी के 22 केएनएन श्योदानपुरा निवासी, श्री गुगनराम पुत्रा मोटाराम को गाय की मृत्यु होने पर 16 हजार 400 रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से  किया जाएगा।