Saturday, 30 August 2014

51 किलो लड्डूओ का भोग लगाकर गणेश महोत्सव मनाया

 हनुमानगढ - जंक्शन रेलवे ऑवरब्रिज के नीचे स्थित गणेश मन्दिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश को 51 किलो लड्डूओ का भोग लगाकर गणेश महोत्सव का आगाज किया गया। पण्डित चन्द्रराम शास्त्री ने बताया कि गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गुरूवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें अमर कान्त मिश्रा एवं मोहन झां तथा स्थानीय कलाकार द्वारा भगवान गणेश का गुणगान किया गया। प्रात: आरती के साथ भगवान गणेश की वन्दना की गई और गणेश भक्तों के सहयोग से भण्डारा लगाया गया। 

No comments:

Post a Comment