Thursday, 4 September 2014

नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन


हनुमानगढ़- गुरूसर स्थित टाईम्स महिला शिक्षा महाविधालय में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा नैतिक शिक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि स्वामी अविनाश जी महाराज द्वारा सद्मार्ग पर चलने व पाश्चात्य संस्कृति को त्यागकर भारतीय पुरातन संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष सागरमल लड्ढा, ने भी उपस्थित छात्राध्यापिकाओं को नैतिक मुल्यों की शिक्षा दी। इस अवसर पर महाविधालय प्राचार्य सुशील महेश्वरी, संस्था सचिव गोपाल लड्ढा, स्कूल प्रिंसीपल हितेन्द्र शर्मा, विवेक शर्मा, निर्मला शर्मा, शीतल गंाधी, रचना बहल, रवि शर्मा, रूकसाना बानो आदि उपस्थित थे।  

No comments:

Post a Comment