Saturday, 13 September 2014

स्व. सुरेन्द्र सिंह शेखावत की स्मृति में रक्तदान शिविर में रक्तदान किया

हनुमानगढ़- स्व. सुरेन्द्र सिंह शेखावत की स्मृति में शनिवार को टाउन के नवजीवन नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में चौथे मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर से पूर्व हरनाथ सिंह शेखावत, दीपेन्द्र सिंह शेखावत, सुरेन्द्र कत्याल, पुष्पेन्द्र शेखावत, राजवीर सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच करणी सिंह राठौड़, श्रवण सिंह राठौड़, भागीरथ सिंह शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, दलीप सिंह शेखावत आदि ने स्व. सुरेन्द्र शेखावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात् राजवीर सिंह शेखावत ने पहले रक्तदान के रूप में रक्तदान किया। शिविर में लगभग 325 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। श्रीगंगानगर के पुरोहित ब्लड बैंक एवं चौधरी रामधन बिश्नोई ब्लड बैंक हनुमानगढ़ की टीम ने रक्त संग्रहित किया। शिविर में दुष्यन्त चाहर, राघवेन्द्र सिंह शेखावत, निखिल शेखावत, विशाल शेखावत, अंकुश ज्याणी, अनिल चाहर आदि ने रक्तदान किया।

No comments:

Post a Comment