Saturday, 13 September 2014

हमलों के विरोध में बसपा कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

हनुमानगढ़- जिले में बसपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र मेघवाल के नेतृत्व में बसपा कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक शरत कविराज को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव प्रेमराज नायक ने बताया कि बसपा कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक द्वेषता के कारण प्रभा वशाली लोग आये दिन जानलेवा हमला करके बसपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है जिसका ताजा उदाहरन 10 सितम्बर को गोगामेड़ी में बसपा कार्यकर्ता विकास कुम ार की दिन दिहाड़े हत्या कर दी गई। घटना हुये तीन दिन बीत जाने के पश्चात भी पुलिस अभीयुक्तों को गिरफतार नही कर पाई है जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है। बसपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि अभीयुक्तों को जल्द से जल्द गिरफतार नही किया गया तो जिले में उग्र आन्दोलन किया जायेगा जिसकी समस् त जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। उन्होने कहा कि दलितों पर बढ रहे अन्याय व हत्याचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर बसपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मंाग की। ज्ञापन सौंपने से पूर्व जंक्शन स्थित रविदास मन्दिर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महावीर सहजीपुरा, चेतराम शेरेका, मुन्शीराम गंाधी, देव राज, अमरसिंह मक्कासर, प्रवीण गांधी, रणवीर सिंह, कृष्ण कुमार, शंकरलाल शीला, जयनारायण शेरेका, अमरसिंह, मदन बेगड़ आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment