हनुमानगढ़- नगरपरिषद् उपसभापति कालूराम शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत का जश्न, पटाखे जलाकर, मिठाईयां बांटकर और नाच-गाकर मनाया । जंक्शन स्थित दुर्गा मन्दिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में कालूराम शर्मा ने कहा कि भारत की जनता ने अपना फैसला भाजपा के पक्ष में दिया है। पिछले 30 वर्षां में पहली बार कोई पार्टी प्रचण्ड बहुमत से सत्ता में आई है। जनता ने भाजपा को भारी बहुमत देकर जता दिया है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश का पूर्ण रूप से विकास करवा सकती है। पार्षद उमाशंकर अरूण ने कहा कि भाजपा के राज में सभी के अच्छे दिन आने वाले हैं जिसकी शुरूआत लोकसभा चुनाव के नतीजों से शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर पार्षद नगीना बाई, उमाशंकर अरूण, हाकम सिंह, मनोहरलाल, राजपाल नागपाल, पार्षद पति रामपाल जाटव, राजेन्द्र चौधरी, सौरभ शर्मा, सावन पाईवाल, राजन अरोड़ा, टोनी बंसल, संजय झूंथरा, राजकुमार ओझा, पवन ओझा, नरेन्द्र पुरोहित, महेन्द्र सारस्वत, राहुल शर्मा, विनोद दादरी, फतेहसिंह झाझडिय़ा, मदन खुंगर, जसवीर सिंह, प्रहलाद राय, अरूण पाहिती सहित उपस्थित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की जीत के जश्न में शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment