Friday, 9 May 2014

बारदाने की कमी से परेशान किसानों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया



हनुमानगढ़- पिछले कई दिनों से अपना गेहूं मण्डी में लेकर बैठे विभिन्न गावों के किसानों ने गेहूं न तुलने के विरोध में जंक्शन नई धानमण्डी में प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। किसानों ने बताया कि बारदाने की कमी के चलते हमारा गेहूं तुल नहीं रहा हैं। रोड़ावाली के आमीन ने बताया कि वह अपना गेहूं पिछले सात दिनों से लेकर मण्डी में बैठा हैं। भाव लगे लगभग पांच दिन हो चुके हैं। परन्तु गेहूं भरने के लिये बारदाना नहीं हैं। जिसके कारण वह पिछले सांत दिनों से वह अपने गेहू की रखवाली के लिये सांत दिनों से मण्डी में बैठने को मजबूर हैं। 8 चक के बागअली और नंवा के ताराचन्द ने बताया कि हमारे बैठे-बैठे अधिकतर किसान भाई जो हमसे बाद में गेहू लेकर धान मण्डी में आये थे वे हमसे पहले अपना गेहू तुलवाकर जा चुके हैं। ठेकेदार व खरीद एजेन्सी द्वारा मनमानी कर अपने चहेतो को बारदाना दिया जा रहा हैं। जिससे बारदाने से वंचित किसान परेशान हैं। कुछ किसान तो बारदाना उपलब्ध नहीं होने की वजह से अपना गेहू प्राईवेट व्यापारियों को कम दाम मेें बेच चुके हैं। क्यों कि इतनी भीषण गर्मी और खराब मौसम की वजह से धानमण्डी में रूकना सम्भव नहीं हैं। और जो रूके हुये हैं उनका गेहू बरसात की वजह से खराब हो रहा हैं। इस अवसर पर आमीन, अल्लाबक् श, सुखदेव, बाघसिंह , सोहनसिंह, जसवीरसिंह, गुरचरण सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment