चूरू - दादु भवन के पास चूरू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने राहुल कस्वां का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा जुलूस में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। दादु भवन के पास भाजपा के मनोज शर्मा, रोहिताश कस्वां, रमन सेवग, संजय, दिनेश कुमार, जयप्रकाश दाधीच, मुकेश बावलिया, राधेश्याम मिस्त्री आदि ने आतिशबाजी की तथा मिष्ठान बांटकर खुशी मनाई। भारतीय मोदी आर्मी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र सहारण, जावेद खान, राज कस्वां, इन्द्राज हुड्डा, रवि भाटी, लतीफ, हंसराज व धर्मवीर सहारण ने आतिशबाजी की तथा राहुल कस्वां का स्वागत किया।

No comments:
Post a Comment