Monday, 12 May 2014

गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए पीएचईडी ने शुरू किए नियंत्रण कक्ष

हनुमानगढ - गर्मी के बढने के साथ ही लोगों को पेयजल की समस्याओं से राहत देने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिला मुख्यालय के अलावा उपखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष और उसके प्रभारी के फोन नंबर भी विभाग ने जारी किए हैं जिन पर कोई भी व्यक्ति अपने इलाके में पेयजल संबंधी समस्या को लेकर फोन कर इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते है। जिसका निस्तारण विभाग द्वारा जल्द से जल्द किया जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी खंड हनुमानगढ के अधिशाषी अभियंता श्री रवीन्द्रपाल सिंह ने बताया कि मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष जहां सुबह 8 से रात्रि 10 बजे तक कार्य करेगा वहीं उपखंड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में 9.30  बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।
      अधिशाषी अभियन्ता श्री रविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि कार्यालय में स्थापित नियन्त्रण कक्ष प्रात: 8 से    रात्रि 10 बजे तक कार्यशील रहेगा। नियन्त्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01552- 260746 एवं  प्रभारी सहायक  अभियन्ता कुलदीप शर्मा  का मोबाईल नम्बर 9461244736 है।
इसी प्रकार विभाग के अधीन उपखण्ड हनुमानगढ जंक्शन के नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 260746 तथा प्रभारी कनिष्ठ अभियन्ता श्री भागीरथ गोदारा के मोबाईल नम्बर 94135-15947, हनुमानगढ टाऊन के नियन्त्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 230706 व प्रभारी सहायक अभियन्ता श्री धर्मपाल चाहर के मोबाईल नम्बर 9414482548, संगरिया के नियन्त्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01499-250014 व प्रभारी सहायक अभियन्ता श्री राजेन्द्र पूनिया का मोबाईल नम्बर 9414298338 एवं कनिष्ठ अभियन्ता श्री कृष्णलाल चाहर का मोबाईल नम्बर 9414502992, टिब्बी के नियन्त्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01539-234039 व प्रभारी सहायक अभियन्ता श्री रामलाल मित्तल के मोबाईल नम्बर 9414482342,  पीलीबंगा के नियन्त्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01508-233143 व प्रभारी सहायक अभियन्ता श्री लालबहादुर गोदारा के मोबाईल नम्बर 9414506443 है। उन्होने बताया कि  जिला एवं उपखण्ड स्तरीय नियन्त्रण कक्ष में निर्धारित समयावधी में उपभोक्ता अपनी समस्या, शिकायत नियन्त्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर पर तथा प्रभारी अधिकारियों के मोबाईल पर भी दर्ज करवा सकते है।
                                               

No comments:

Post a Comment