हनुमानगढ - इण्डियन काउन्सिल ऑफ सोशल वेलफेयर, (भारतीय समाज कल्याण परिषद) वयस्क विकलांग औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र के मानद सचिव श्री ज्ञानचन्द जैन ने बताया कि परिषद द्वारा 15 से 35 वर्ष के अस्थि एवं बधिर विकलांगों को स्वावलम्बी बनाने हेतु जयपुर में गत 46 वर्षों से वयस्क विकलांग औद्यागिक प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में कम्प्यूटर (डी.टी.पी.) व टैली, इलैक्ट्रिकल मोटर बाईडिंग तथा कशीदाकारी ,क$ढाई व सिलाई आदि का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होने बताया कि बाहर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है।
प्रशिक्षण अवधि में छात्रावासी प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत पद्घति पर मासिक वृतिका (स्टाईपेण्ड) से भोजन, आवास व रखरखाव आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय (जयपुर शहर के) प्रशिक्षणार्थियों को मासिक वृतिका एवं प्रशिक्षण केन्द्र से दूरी के अनुसार सवारी भत्ता भी दिया जाएगा।
मानद सचिव ने बताया कि कम्प्यूटर (डी.टी.पी.) व टैली हेतु न्यूनतम योग्यता 10वीं पास एवं प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष, काशीदाकारी (क$ढाई) योग्यता पांचवीं पास एवं प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष तथा इलैक्ट्रिकल मोटर बाईडिंग योग्यता पांचवीं पास एवं प्रशिक्षण अवधि 10 माह होगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर लेने पर प्रशिक्षणार्थियों को उनके पुनर्वास में सहायता की जाएगी।
उन्होने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र का नया सत्र जुलाई 2014 से प्रारम्भ होगा। प्रवेश फार्म इण्डियन काउन्सिल ऑफ सोशल वेलफेयर, (भारतीय समाज कल्याण परिषद) वयस्क विकलांग औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र सैक्टर-6, हीरा पथ, मानसरोवर, जयपुर से नि:शुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होने बताया कि पूर्ण प्रवेश फार्म परिषद कार्यालय में जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 जून 2014 है।

No comments:
Post a Comment