हनुमानगढ़- इण्डियन हैल्थ डवल्पमैंट सोसायटी द्वारा जंक्शन वार्ड नं. 40 स्थित सिंधी धर्मशाला में निशुल्क आयुर्वेदिक जांच व उपचार शिविर लगाया गया। शिविर में वैद्य भीमसैन सारस्वा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में लगभग 142 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। नैशनल लैब द्वारा मरीजों की शुगर व हिमोग्लोबीन जांच निशुल्क की गई। शिविर आयोजन में व्यापार संघ जंक्शन का भी सराहनीय सहयोग रहा है। शिविर संचालन में राजकुमार हिसारिया सोसायटी अध्यक्ष भीम बेनीवाल, जागो नारी संगठन की संयोजिका मोनिका स्ंवार, उपेन्द्र स्ंवार, अश्विनी कुमार, डा. विजेन्द्र यादव, डा. शालू चौधरी, कृष्ण सहारण, संतोष चौरसिया, मनीष बब्बर आदि का सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment