Friday, 9 May 2014

बसपा का पंजीकरण रद्द करने की मांग

चुनाव आयुक्त के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन


हनुमानगढ़ - आदर्श आचार सहिता का उल्लंघन करने पर बसपा पार्टी सुप्रीमों बहन मायावती एवं होशियारपुर पंजाब के भगवान सिंह चौहान के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुए अपराधिक केस दर्ज करने, बहुजन समाज पार्टी का पंजीकरण रद्द करने एवं मिडिया ट्रैडसे के खिलाफ सज्ञान लेने की मांग को लेकर भारत स्वाभीमान ट्रस्ट एवं पतंजली योग समिति के प्रतिनिधि मण्डल ने चुनाव आयुक्त के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया हैं कि लोकतंत्र का महापर्व पूरे देश में मनाया जा रहा हैं। चुनाव आयोग के प्रत्येक पार्टी के प्रत्येक प्रत्याशी के क्रिया कलापों पर पूरी नजर रहती हैं। छहवें चरण में 30 अप्रेल 2014 को यूपी चुनाव के दिन बहन मायावती ने परम पूज्य स्वामी रामदेव को यादव जाति से सम्बोधित कर जातिवादी के राजनीति की जिसे  देश व समाज ने दलीत पिछडी जातियों ने आपस में जहर धोलने वैमनस्यता का झगड़ा आदि कराने का प्रयास किया व जातिय उन्माद फैलने से देश में आराजकता का माहौल पैदा हो गया। हमारे सविंधान में स्पष्ट लिखा हैं कि कोई जातिगत राजनीति ना करे। परन्तु बसपा पार्टी से पंजाब होशियार पुर से उम्मीदवार भगवान सिंह चौहान ने 4 मई को एक मिटिंग में कहा कि बाबा रामदेव का सर लाओ और एक करोड़ पाओ। जिसका सन्देश पूरे देश में यह जाता हैं कि पार्टी का नाम बसपा पार्टी नहीं हत्यारी पार्टी हैं। बहन मायावती ने और भगवान सिंह चौहान ने आचार सहिंता व भारतीय सविंधान का अपमान किया हैं। और कुछ गैरजिम्मेदार चैनलों में 30 अप्रेल व 4 मई को इन दोनों के बयान का सीधा प्रसारण कर औछीलोकप्रियता व चैनल की टीआरपी बढाने का प्रयास किया। प्रतिनिधी मण्डल ने इस राष्ट्र द्रोही पार्टी को जो जातिय उन्माद फैलाने हिंसा के लिये पे्ररित करने के लिये और देश को तोड़ कर राजनीति करने वाली इस पार्टी का पंजीकरण रद्द करने की मांग की। पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष सुभाष बिश्नोई, महिला जिला अध्यक्ष रेणु चौधरी, एडवोकेट नितिन छाबड़ा, देवी सिंह तेजरा, महावीर माली, मनीराम कारगवाल, मनीराम राव, कैलाश वर्मा, सुखबीर सिंह, जनकराज, कृपाराम, तनसुख राम, विद्यादेवी आदि शामिल थे।


No comments:

Post a Comment