Friday, 30 May 2014

बकाया राशि का भुगतान शिक्षकों के बैंक खातों में जमा : सिद्घार्थ मेहरा

हनुमानगढ- शिक्षकों के 50 प्रतिशत बकाया मानदेय राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में जमा करवाई।  जिला साक्षरता एवं सत्त शिक्षा अधिकारी श्री सिद्घार्थ मेहरा ने बताया कि साक्षर भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वे कार्य लगे शिक्षकों के 50 प्रतिशत बकाया मानदेय राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में जमा करवा दिया गया है। उन्होने बताया कि बेसिक साक्षरता मूल्याकन परीक्षा पूरे जिले में 24 अगस्त 2014 को आयोजित करवायी जाएगी। जिला स्तर के सभी प्रेरक, ब्लॉक समन्वयकों को परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियां आरम्भ  करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

No comments:

Post a Comment