हनुमानगढ़ - लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की खुशी में टाऊन धानमण्डी में शुक्रवार को नमो: टी स्टाल लगाई गई। सुबह जल्दी ही भाजपा के पक्ष में रूझान आते देख दुकान नं. 59 के आगे स्थित सुरेश टी स्टाल नमो: टी स्टाल के रूप में बदल गई। यहां पर लोगो को नि:शुल्क चाय पिलाकर भाजपा की जीत की खुशी मनाई गई। टी स्टाल संचालक सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा के पक्ष में जनादेश आने के साथ ही अब अच्छे दिन आने की शुरूआत हो गई हैं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार आमजन के हित में कार्य करेगी। इस उम्मीद के साथ आज नमो: टी स्टाल लगाकर जीत की खुशी मनाई गई। इस मौके पर मनीराम कारगवाल, सतीश कुमार, हंसराज, राय सिंह, बलवन्त सिंह, श्री भगवान, राधेश्याम, मोहनलाल सहित अनेकों मजदूर वर्ग के लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment