हनुमानगढ़- अकाल अकैडेमी कमरानी के बच्चों द्वारा नशों के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य आमजन व खासतौर पर युवा वर्ग में फैल रही नशे की बुराई के प्रति आमजन में जागरूकता लाकर इस बुराई को खत्म कर भारत देश को नशा मुक्त कर विकास के पथ पर अग्रसर करना हैं। यह रैली सुभाष चौक हनुमानगढ़ टाऊन से शुरू होकर हिसारिया मार्केट, लालाजी चौक, गुड़ मण्डी व धान मण्डी से होते हुए वापिस सुभाष चौक पर सम्पन्न हुई। इसके बाद हनुमानगढ़ जंक्शन के मुख्य बाजार में रैली निकालकर लोगो को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। इस रैली में अकेडमी के स्टॉफ गुरविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमन पौर, रूपिन्द्र कौर, समन कौर सहित गुरप्रीत कौर ने अपना योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment