Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts

Thursday, 24 September 2015

दिल्‍ली में कलेक्‍टर के साथ मारपीट, भाजपा नेता पर लगाया आरोप

नई दिल्‍ली- दिल्‍ली के नॉर्थ-वेस्‍ट कलेक्‍टर संजय गोयल के साथ कुछ लोगों द्वारा हमले की खबर आ रही है। इसके अनुसार कुछ लोग उनके कार्यालय में घुसे और उन्‍हें बंधक बनाकर धमकी दी साथ ही मारपीट भी की है।फिलहाल घटना के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन गोयल ने बीजेपी सांसद के निजी सचिव और समर्थकों पर पूरी घटना का आरोप लगाया है।गोयल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद उदित राज के निजी सचिव और उनके समर्थकों ने कार्यालय के अंदर घुसकर मुझे पीटने की धमकी देने के अलावा काफी देर तक बंधक बनाए रखा।
उन्‍होंने कहा कि मैंने भाजपा सांसद उदित राज के अलावा अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मेंरे पास पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है। शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के नॉर्थ-वेस्‍ट कलेक्‍टर संजय गोयल के साथ कुछ लोगों द्वारा हमले की खबर आ रही है। इसके अनुसार कुछ लोग उनके कार्यालय में घुसे और उन्‍हें बंधक बनाकर धमकी दी साथ ही मारपीट भी की है।
फिलहाल घटना के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन गोयल ने बीजेपी सांसद के निजी सचिव और समर्थकों पर पूरी घटना का आरोप लगाया है।
गोयल ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद उदित राज के निजी सचिव और उनके समर्थकों ने कार्यालय के अंदर घुसकर मुझे पीटने की धमकी देने के अलावा काफी देर तक बंधक बनाए रखा।
उन्‍होंने कहा कि मैंने भाजपा सांसद उदित राज के अलावा अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। मेंरे पास पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी है। शिकायत के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
- See more at: http://naidunia.jagran.com/state/delhi-ncr-delhi-dm-sanjay-goel-beaten-up-by-bjp-workers-485765#sthash.QjcjtBLc.dpuf

Thursday, 21 August 2014

प्रधानमंत्री ने की भारी संख्या में मतदान की अपील

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतदान में लोगों से ब़डी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, चार राज्यों में विधानसभा की विभिन्न सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं। मैं इन सीटों पर मतदाताओं से बडी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। उपचुनाव बिहार, मध्य प्रदेश कर्नाटक तथा पंजाब में हो 

Tuesday, 3 June 2014

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे का मंगलवार सुबह सड़क हादसे के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया

नई दिल्ली- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और महाराष्ट्र में भाजपा का ओबीसी चेहरा माने जाने वाले गोपीनाथ मुंडे का मंगलवार सुबह सड़क हादसे के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उन्होंने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में सुबह करीब 7.20 बजे अंतिम सांस ली। मुंडे का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव बीड जिले के परली में किया जाएगा।
मुंडे के निधन के कारण आज कैबिनेट की बैठक में कुछ खास फैसला नहीं लिया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने बताया कि मुंडे को श्रद्धांजलि देने के बाद कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई। नायडू ने कहा कि मुंडे की अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंडे के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाएंगे।
उधर, दिल्ली की एक अदालत ने केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की कार को टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार गुरविंदर सिंह को जमानत दी। दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा कि खुफिया ब्यूरो और विशेष प्रकोष्ठ मामले में साजिश के पहलू की भी जांच रहे हैं।
पहली बार केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बने 64  वर्षीय गोपीनाथ मुंडे मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपने आवास से मुंबई जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट निकले थे। रास्ते में लोधी कॉलोनी के पास पृथ्वीराज रोड और तुगलक रोड के बीच उनकी एसएक्स  4 कार को एक इंडिका कार ने बगल से टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद मुंडे के निजी सहायक और ड्राइवर ने बताया कि मुंडे कार की पिछली सीट पर बैठे थे और जैसे ही टक्कर लगी वह नीचे गिर गए और उनकी नाक में चोट लगी। इसके बाद उन्होंने पानी मांगकर पीया और खुद को अस्पताल ले जाने को कहा। करीब 6.30 उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार जब मुंडे को अस्पताल लाया गया उस समय उनकी सांस, रक्तचाप व हृदय गति रुकी हुई थी। करीब 50 मिनट की अथक कोशिश के बाद भी उन्हें सामान्य हालत में नहीं लाया जा सका और डॉक्टरों ने करीब  7.20  बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मानें तो उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी, जिसके लिए वे कुछ दवाइयां भी ले रहे थे। हादसे के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी सांसें थम गई।
दो डॉक्टरों की टीम द्वारा शव के पोस्टमार्टम के बाद यह बताया गया कि मुंडे के शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। उनकी मौत अंदरुनी चोट और उसके बाद हृदय गति रुकने से हुई है।
मुंडे के पार्थिव शरीर को एम्स से  12:30 बजे अंतिम दर्शन के लिए पार्टी मुख्यालय ले जाया गया। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, भैयाजी जोशी, राम माधव, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, वसुंधरा राजे सिंधिया, विहिप नेता अशोक सिंहल, एनसीपी नेता शरद पवार, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, लोजपा नेता रामविलास पासवान सहित कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से भी पुष्पगुच्छ भेजकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वहां मौजूद मुंडे की बेटियों से प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने बात की और उन्हें ढाढस बंधाया।
करीब 2:30  बजे मुंडे के पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय से एक विशेष विमान से मुंबई ले जाया गया। शव को यहां भी अंतिम दर्शन के लिए पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ परली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सरकार की ओर मुंडे के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे। तमाम सरकारी कार्यक्रम भी रद कर दिए गए हैं।
उधर, पुलिस ने बताया कि इंडिका कार को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इस बीच जांच के लिए एफएसएल की टीम भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।
मुंडे के निधन पर किसने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त और सहयोगी गोपीनाथ मुंडे जी की मौत की खबर से बहुत दुखी हूं। उनका जाना सरकार और देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। मोदी ने कहा कि मुंडे जी एक जननेता थे, जो नई ऊचाइयों तक पहुंचे और बिना थके लोगों की सेवा की। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी गोपीनाथ मुंडे के निधन पर गहरा दुख जताया।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंडे के निधन से मुझे गहरा आघात लगा है। उनका जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं गोवा से सांसद व पर्यटन मंत्री श्रीपद नायक ने भी मुंडे के निधन को खासकर महाराष्ट्र में पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। दूसरी ओर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी मुंडे के निधन गहरी संवेदना व्यक्त की है।
उधर, भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने भी मुंडे के निधन को शिवसेना के लिए भी बड़ी क्षति करार दिया। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा कि मुंडे जी बेहद मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे। वह भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बीच एक पुल की तरह थे।

Friday, 16 May 2014

चुनाव जीतने के बाद बोले मोदी, मैं जनता के सामने नतमस्तक हूं

नई दिल्ली -चुनाव जीतने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार बड़ोदरा में लोगों को संबोधित किया और सबसे पहले भारत माता की जय का नारा बुलंद किया. फिर उन्होंने कहा कि मेरी यह ख्वाहिश थी कि मैं अगर बोलूंगा, तो सबसे पहले बड़ोदरा में क्योंकि उनका हक सबसे पहले बनता है. मैं यहां आया हूं आपका धन्यवाद देने आया हूं और जनता के सामने सिर झुकाकर नमन करता हूं. मैं आपका प्यार पाकर कृतार्थ हो गया हूं.चुनाव जीतने के बाद बोले मोदी, मैं जनता के सामने नतमस्तक हूं 

प्रधानमंत्री शनिवार को देंगे इस्तीफा, देश के नाम संबोधन

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार दोपहर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को इस्तीफा सौंपने से पहले सुबह राष्ट्र को संबोधित करेंगे। केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री अंतिम बार मंत्रिमंडल की बैठक बुला कर अपने मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट करेंगे।
उसके बाद वह राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यायल ने एक विज्ञप्ति में कहा,निर्वाचन आयोग द्वारा परिणामों की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। उसके बाद दोपहर को राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

सचिन पायलट 1.5 लाख वोट से हारे

नई दिल्ली- लोकसभा चुनावों में राजस्थान की 25  सीटों पर बीजेपी ने परचम फहराया है। बीजेपी सभी सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, केन्द्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास भी हार गए। सचिन पायलट को अजमेर से भाजपा के सांवर लाल जाट के हाथों हार का मुंह देखना पडा। सचिन पायलट  1.5  लाख वोट से हार गए है। चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा के राहुल कस्वां ने बसपा के अभिनेष महर्षि को शिकस्त दी। कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप पूनियां तीसरे पायदान पर रहे। उदयपुर से अर्जुन मीणा ने कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा को पटखनी दी। गंगानगर से भाजपा के निहालचंद ने कांग्रेस के मा. भंवरलाल मेघवाल को हराया। कोटा में भाजपा के ओम बिडला ने कांग्रेस के इज्यराज सिंह को हराकर विजय हासिल की। सीकर में सुमेधानंद सरस्वती ने कांग्रेस के पीएस जाट को हराया।
केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास को भाजपा के सीपी जोशी ने मात दी। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि, ये जनता की जीत है। पूरे देश की जनता को इसके लिए बधाई। ये हमारे कार्यकताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है।

Wednesday, 7 May 2014

स्टूडेंट पर आया टीवी एक्टर का दिल, करने लगा अश्लीलता

नई दिल्ली- एमएस सिने एंड टीवी एक्टिंग एकेडमी चलाने वाले टीवी एक्टर की करतूत तो देखिये अपनी ही स्टूडेंट पर जब दिल आ गया, तो उससे छेडछाड शुरू कर दी। यह मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीवी एक्टर सुशील मान 2013  से एमएस सिने एंड टीवी एक्टिंग एकेडमी चला रहा है और पीडिता भी इसी संस्था में डिप्लोमा की छात्रा है। आरोप है कि पहली बार आरोपी ने प्यार का प्रपोज किया, लेकिन जब इंकार कर दिया तो छेडछाड शुरू कर दी। पीडिता के मुताबिक आरोपी पिछले 5 महीनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। साथ टे्रनिंग के बहाने छूने की कोशिश करता है। विरोध करने पर करियर तबाह करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। आखिरकार तंग आकर पीडिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बाकी छात्रों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। टीवी एक्टर सुशील मान माता की चौकी (सहारा वन), देवों के देव महादेव (लाइफ ओके), जय जय जय बजरंगबली (सहारा वन), गणेश लीला (सहारा वन), दिया और बाती हम (स्टार प्लस) जैसे सीरियलों में काम कर चुका है।

Tuesday, 15 April 2014

5 वर्ष में राजनीति को साफ-सुथरा बनाने का लिया संकल्प-मोदी

नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पांच वर्ष के भीतर राजनीति साफ-सुथरा बनाने का संकल्प लिया। मोदी ने कहा कि यदि देश की जनता उन्हें सत्ता सौंपती है तो वह बिना किसी भेदभाव के आपराधिक पृष्ठभूमि वाले सभी नेताओं को जेल में डाल देंगे।
मोदी ने 3डी तकनीक के जरिए दूसरी बार 15  राज्यों में 100   स्थानों पर एकसाथ जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ""आजकल अपराधियों को राजनीति में प्रवेश करने से रोकने पर काफी चर्चा हो रही है। मेरे पास इसका उपाय है और मैं देश की राजनीति को स्वच्छ बनाने का संकल्प लेता हूं...मुझे बस इस देश की जनता का साथ चाहिए।""
मोदी ने कहा कि वह सर्वोच्चा न्यायालय की निगरानी में विशेष अदालतें गठित करेंगे, तथा देश के सभी पार्षदों, पंचायत अध्यक्षों, विधायकों एवं सांसदों की इन अदालतों द्वारा जांच करवाई जाएगी। आपराधिक पृष्ठभूमि का पाए जाने वाले जनप्रतिनिधियों पर तय समय के भीतर मुकदमा चलाया जाएगा।
मोदी ने आगे कहा, ""मैं वादा करता हूं कि इसमें कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा, तथा मैं अपराधी पाए गए अपने दल के नेता को भी सजा दिलाने में हिचकूंगा नहीं।