नई दिल्ली- एमएस सिने एंड टीवी एक्टिंग एकेडमी चलाने वाले टीवी एक्टर की करतूत तो देखिये अपनी ही स्टूडेंट पर जब दिल आ गया, तो उससे छेडछाड शुरू कर दी। यह मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 7 का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक टीवी एक्टर सुशील मान 2013 से एमएस सिने एंड टीवी एक्टिंग एकेडमी चला रहा है और पीडिता भी इसी संस्था में डिप्लोमा की छात्रा है। आरोप है कि पहली बार आरोपी ने प्यार का प्रपोज किया, लेकिन जब इंकार कर दिया तो छेडछाड शुरू कर दी। पीडिता के मुताबिक आरोपी पिछले 5 महीनों से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। साथ टे्रनिंग के बहाने छूने की कोशिश करता है। विरोध करने पर करियर तबाह करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। आखिरकार तंग आकर पीडिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बाकी छात्रों से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है। टीवी एक्टर सुशील मान माता की चौकी (सहारा वन), देवों के देव महादेव (लाइफ ओके), जय जय जय बजरंगबली (सहारा वन), गणेश लीला (सहारा वन), दिया और बाती हम (स्टार प्लस) जैसे सीरियलों में काम कर चुका है।

No comments:
Post a Comment