Thursday, 20 November 2014

सुरेश धमीजा को जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा अपार समर्थन

हनुमानगढ- वार्ड नं. 39 से भाजपा उम्मीदवार सुरेश धमीजा को जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे अपार समर्थन से विरोधी खेमो में मायूसी छायी हुई है। धमीजा ने विकास के  नाम पर सहयोग व समर्थन की अपील वार्डवासियों से की। उन्होने कहा कि मै क्षेत्र में राजनीति करनें नहीं आपकी सेवा करने के उद्देश्य से आया हू और सदैव आपके बीच में रहकर आपकी सेवा करता रहूगंा  हम सब मिलकर वार्ड की समस्यओं का समाधान करेंगें और वार्ड 39 को विकसित वार्ड बनायेगें जनसम्पर्क के दौरान धमीजा को हर वर्ग का पूरजोर समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि वार्ड में व्याप्त समस्यओं के समाधान के  लिए पूर्व पार्षदों ने कोई प्रयास नहीं किया है उन्होने वार्ड वासियों से कहा कि अगर इस बार आपने मुझे सेवा का मौका दिया तो वार्ड की समस्याओं के लिए आपकी आवाज बनकर नगर परिषद में पुरजोर तरीके से हल करवाउगां। जनसम्पर्क के दौरान धमीजा को वार्ड वासियों द्वारा फलो व लड्डूओं से तौला गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में वार्ड वासी व समर्थक मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment