Saturday, 30 August 2014

फार्मासिस्ट जागृति संस्थान समिति सदस्यों के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन


 हनुमानगढ - फार्मासिस्ट जागृति संस्थान के जिला अध्यक्ष  राजेश सैनी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने  फार्मेसी एक्ट 1948, ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1940 व 1945 के नियमों के अनुसार ही फार्मासिस्टों को  दवाओं के भण्डार व वितरण के लिए पाबन्द करवाने की मांग को लेकर  जिला कलक्टर , जिला औषधि निरीक्षक व  जिला चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधि मण्डल में शामिल समिति के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि  कुछ फार्मासिस्ट द्वारा अपना ड्रग लाईसेंस मासिक किराये पर देकर स्वयं अन्य व्यवसाय में  कार्यरत हैं । उनकी अनुपस्थिति में  गैर फार्मासिस्ट मनमर्जी करते हुए बिना चिकित्सक की पर्ची के दवाईयां बेच कर आम जन के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है।  इन गैर फार्मासिस्टों द्वारा औषधि विभाग को अन्धेर में रख कर मुनाफाखोरी  एवं अवैध गोरख धन्धों का संचालन करते हुए फार्मेसी एक्ट की धज्जियां उडाई जा रही है। उन्होने जिला कलक्टर से आम जन के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा के लिए इन ड्रग माफियों पर कानूनी कार्रवाई कर दवा की दुकानांपर फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य करने की मांग की।  इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, लालचन्द, सुभाष, कल्याण सिंह दिनेश कुमार, गुरविन्द्र सिंह आदि शामिल थे ।

No comments:

Post a Comment