हनुमानगढ - वैज्ञानिक आइजेक न्यूटन के जन्मदिवस
के उपलक्ष
में (25 दिसम्बर)
से विभिन्न
आयु वर्ग
की चार
दिवसीय राष्ट्र
स्तरीय शतरंज
प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित
नैशनल पब्लिक
स्कूल में आयोजित कि जाएगी।
भटनेर शतरंज
विकास समिति
की अध्यक्ष
कुसुमाक्षी सोखल ने बताया कि
भटनेर शतरंज
विकास समिति
एवं
जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान
में 25 से
28 दिसम्बर तक विभिन्न आयु वर्ग
के बच्चों
के बीच
शतरंज प्रतियोगिता
हनुमानग$ढ
जंक्शन स्थित
नैशनल पब्लिक
स्कूल परिसर
के ऑडीटोरियम
में आयोजित
होगी।
सु.श्री सोखल ने बताया
कि
प्रतियोगिता अल्फा, बीटा
व गामा
क्रमश: 05 से 12 वर्ष, 12 से 16 वर्ष
तथा 16 से
21 वर्ष तीन
वर्ग के
बीच होगी।
इसमें किसी
भी राज्य
के इस
आयु वर्ग
के बच्चें भाग ले सकेंगे।
वही प्रथम,
द्वितीय एवं
तृतीय पुरस्कार
के रूप
में क्रमश:
5 हजार, 3 हजार और 2 हजार रूपए
नकद दिए
जाएंगे। सांत्वना
सहित कुल
35000 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
सुश्री कुसुमाक्षी
ने बताया
कि प्रतियोगिता
में हिस्सा
लेने वाले
प्रतिभागी को 23 दिसम्बर तक रजिस्ट्रेशन
करवाना आवश्यक
होगा। रजिस्ट्रेशन
फीस
एक सौ रुपए होगी। पुरस्कार
वितरण समारोह
आईजेक न्यूटन
लाईब्रेरी एवं रीडिंग रूम, प्रेमनगर
हनुमानग$ढ
टाउन में
आयोजित
होगा। इस संबंध में
और अधिक
विस्तृत जानकारी
हेतु समिति
के पदाधिकारियों
के मोबाईल
नम्बर श्री
प्रेमसिंह 09460689034, श्री राजवीरसिंह
09530201992, संजीव गोयल 09414512819, श्री सुरेन्द्र कुमार 09829888123 एवं श्री गुरूसाहब सिह
09782759927 पर भी सम्पर्क किया जा सकता
है।
No comments:
Post a Comment