Saturday, 20 December 2014

जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप ने भामाशाह कार्ड का किया वितरण

हनुमानगढ-जिला प्रभारी और जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप ने शनिवार को नई खुंजा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, डब्बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों को भामाशाह कार्ड का वितरण किया. कार्ड वितरण से पहले कार्ड के बारे में जानकारी देते हुए डॉ रामप्रताप ने कहा कि भामाशाह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपू्र्ण योजना है और इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त करता हूं. डॉ रामप्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है और मुख्यमंत्री की ये शुरू से ही इच्छा थी कि महिलाओं का सशक्त बनाने वाली योजना हो..लिहाजा इस योजना को शुरू किया गया. डॉ. रामप्रताप ने देशी अंदाज में बोलते हुए कहा कि इस कार्ड के जरिए महिलाओं को इतना सशक्त किया गया है कि चाहे गेहूं में मिल रही सब्सिडी हो या पेंशन या फिर परिवार के किसी बच्चे को मिल रही छात्रवृति..सभी इस कार्ड के जरिए मिलेगी.. यानि अब महिलाओं को वास्तविक रूप में सशक्त किया गया है. घर की बुजुर्ग महिला कन ओ कार्ड रेसी तो सारा लारह लारह फिरही... कार्यक्रम में डॉ रामप्रताप ने नई खुंजा निवासी कृष्णादेवी, मधु, राजेश यादव, वर्षा गर्ग इत्यादि महिलाओं को भामाशाह कार्ड वितरित किए.
         कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री पीसी किशन ने भामाशाह कार्ड की प्रंशसा करते हुए खुद का आईकार्ड निकाल कर लोगों को दिखाते हुए कहा कि भामाशाह कार्ड तो मेरे आईकार्ड से भी सुंदर बना है साथ ही कलक्टर ने कहा कि सरकारी योजना का फायदा अब इस कार्ड के जरिए मिलेगा .लिहाजा सभी महिलाओं को ये कार्ड बहुत संभाल कर रखना है. साथ ही भामाशाह योजना के बारे में विस्तृत रूप से महिलाओं को बताया.
                    कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति श्री राजकुमार हिसारिया ने कहा कि भामाशाह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है इसका फायदा सभी को उठाना है ..कार्यक्रम में जयपुर से आए योजना विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आर.के सिंह ने भामाशाह योजना और कार्ड के बारे में संक्षेप में जानकारी दी. कार्यक्रम में एडीएम श्री केएम दूडिया ने भी मंच संचालन करते हुए भामाशाह योजना के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए कार्ड को संभाल कर रखने का आग्रह किया . कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री डॉ रामप्रताप के अलावा जिला कलक्टर श्री पीसी किशन, एडीएम श्री केएम दू़डिया. नगर परिषद सभापति श्री राजकुमार हिसारिया, परियोजना प्रबंधक श्री रतन कुमार पारीक, नगर परिषद के एईएन  स्वामी, आईटी के एसीपी योगेद्र कुमार, समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी औऱ स्थानीय लोग शामिल थे.

No comments:

Post a Comment