हनुमानगढ़- जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित बालाजी मंदिर में स्वर्णकार समाज समिति एवं मराठा मण्डल द्वारा मनाये जा रहे आठवें श्री गणेश महोत्सव मे बुधवार अशोक सोनी ने सपरिवार भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करवाई। पण्डित हेमराज शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ विधिवत रूप से भगवान श्री गणेश का पूजन करवाया। पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की महाआरती की गई। महाआरती में मोहन सोनी, आत्मा राम सोनी, कुन्दन लाल सोनी, मनीश सोनी, विजय तोसावड़, सागर मराठा, अनिल मराठा, बिट्टू सोनी, अशोक सोनी, राहुल सोनी, पुरूषोत्तम सोनी, विनोद चोटिया, सुरेन्द्र सोनी आदि ने भाग लिया। समिति अध्यक्ष बबलू सोनी ने बताया कि 26 सितम्बर को विशाल भण्डारा लगाया जायेगा और रात्रि को भगवान गणेश का रात्रि जागरण करवाया जायेगा।
No comments:
Post a Comment