Thursday, 21 August 2014

पीडित परिवार हेतु सहायता स्वीकृत

हनुमानगढ़ - जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने लधु एवं सीमान्त कृषक को  आकाशिय  बिजली गिरने से हुई पशु की क्षति होने पर पीडित परिवार को 16 हजार 400 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
तहसील टिब्बी के 22 केएनएन श्योदानपुरा निवासी, श्री गुगनराम पुत्रा मोटाराम को गाय की मृत्यु होने पर 16 हजार 400 रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से  किया जाएगा।

Monday, 18 August 2014

भामाशाह योजना के लिए 19 अगस्त से सभी ब्लॉक्स में लगेंगे कैंप

हनुमानगढ- राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना भामाशाह योजना को सरकार की ओर से प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है । जिले के विभिन्न ब्लॉक्स में इस योजना के तहत19 से लेकर28 अगस्त तक ग्राम पंचायत और नगर पालिका स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाना है ।  वहीं इस योजना को लेकर जिले भर में स्थाई शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जो 19से 28 अगस्त तक राजकीय अवकाश को छोडकर प्रतिदिन पंचायत समिति और  नगर पालिका कार्यालय में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
            भामाशाह योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉक में दिनांक 19 और 20 अगस्त को लगने वाले दो दिवसीय शिविरों की जानकारी निम्न प्रकार है।          
             हनुमानगढ ब्लॉक में नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर 1 के लिए कृषि उपज मंडी रेस्ट हाउस में। वहीं हनुमानगढ पंचायत समिति की ओर से ग्राम पंचायत सतीपुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भामाशाह शिविर का आयोजन किया जाएगा।
             संगरिया ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से जहां वार्ड नंबर 12 के लिए भामाशाह शिविर का आयोजन नगर पालिका कार्यालय में ही किया जाएगा। वहीं संगरिया पंचायत समिति की मालारामपुरा ग्राम पंचायत के लिए शिविर का आयोजन गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
             नोहर ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से जहां वार्ड नंबर 1 के लिए शिविर का आयोजन लोहे वाली टंकी के पास स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा वहीं नोहर पंचायत समिति की ओर से चक सरदारपुरा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
              भादरा ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से वार्ड नंबर 1 के लिए शिविर का आयोजन मदरसा में किया जाएगा वहीं भादरा पंचायत समिति की ओर से बिराण ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
              पीलीबंगा ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से वार्ड नंबर 1 के लिए शिविर का आयोजन सामुदायिक केन्द्र में किया जाएगा...वहीं पंचायत समिति की ओर से ग्राम पंचायत लिखमीसर के लिए शिविर का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
              रावतसर ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से वार्ड संख्या1 के लिए शिविर का आयोजन राजकीय उच्च पाथमिक विद्यालय, जोधावास में किया जाएगा ..वहीं रावतसर पंचायत समिति की ओर से शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भाखरावाला के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा। 
            टिब्बी ब्लॉक में टिब्बी पंचायत समिति की ओर से ग्राम पंचायत मलखेडा में शिविर का आयोजन गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे किया जाएगा।
 शिविरों में जाने वाले व्यक्ति खुद के पहचान के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई दो दस्तावेज लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे ताकि उनका सत्यापन किया जा सके ।   सत्यापन हेतु वैकल्पिक दस्तावेज निम्न है।  जातिप्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 10 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, फोटो पहचान पत्र, बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल, गैस कनेक्शन पासबुक, बैंक, किसान या पोस्ट ऑफिस चालू पासबुक, जीवन बीमा पॉलिसी, केन्द्र, राज्य या सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा जारी वेतन स्लिप, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट या नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ-पत्र, आयोकर निर्धारण आदेश, सांसद, विधायक, जिला परिषद, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत समिति, सरपंच, वार्ड पार्षद, पटवारी, ग्राम सेवक, राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें आवेदक का पता लिखा हो, ये सभी मान्य होंगे।
            गौरतलब है कि बीजेपी सरकार के पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस योजना को अंतिम समय में लागू किया था लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन बीजेपी ने चुनाव से पहले इस योजना को फिर से शुरू करने के लिए बाकायदा घोषणा पत्र में इसे डाला और सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस योजना को फिर से लागू करने का संकल्प लेते हुए इस योजना का खुद मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया है।
              इस योजना के जरिए परिवार के लिए भामाशाह कार्ड परिवार की वरिष्ठतम महिला के नाम बनेगा ताकि महिला सश्क्तिकरण का संदेश भी दिया जा सके। साथ ही विभिन्न योजनाओं के जरिए मिलने वाली सब्सिडी की राशि यानि डारेक्ट कैश भी इस कार्ड के जरिए मिल सकेगा वहीं आधार नंबर बनाने का कार्य भी इस योजना के जरिए होगा।

Thursday, 7 August 2014

मुख्यमंत्राी सहायता कोष से आश्रित को 50 हजार की राशि स्वीकृत

हनुमानगढ़ -जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने पानी की डिग्गी में डुबने से हुई दुर्घटना में मृतका कल्पना पुत्राी रमेश उर्फ महेश कुम्हार निवासी, रावतसर के भाखरावाला के आश्रित पिता श्री रमेश उर्फ महेश को 50 हजार रूपए राशि स्वीकृत जारी की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से  वितरित की जाएगी। 

मुख्यमंत्राी सहायता कोष से आश्रित को 50 हजार की सहायता स्वीकृत

हनुमानगढ़ - जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने सड़क दुर्धटना में मृतक लालचन्द पुत्रा साहबराम नायक, निवासी  हनुमानगढ़ सुरेशिया की आश्रित माता श्रीमती मुन्नीदेवी को 50 हजार रूपए राशि स्वीकृत जारी की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से  वितरित की जाएगी। 

नोहर में मेडिकोज का लाईसेंस निरस्त

हनुमानगढ़- लाईसेन्सी द्वारा रजि0 फार्मासिस्ट की सेवाए उपलब्ध नही कराने, नोटिस का जवाब प्रस्तुत नही करने  सहित विभिन्न शर्ताे का उल्लघंन पाए जाने पर नोहर के बिहाणी धर्मशाला स्थित मैसर्स बैनीवाल मेडिकोज का लाईसेंस निरस्त ।
लाईसेंस आॅथोरिटी एवं सहायक औषधि नियन्त्राक डी.एस.उप्पल ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए फर्म को जारी औषधि अनुज्ञा पत्रा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। 

जण्डवाला सिखान में मेडिकल स्टोर का लाईसेंस निलम्बित

 हनुमानगढ़- लाईसेंस आॅथोरिटी एवं सहायक औषधि नियन्त्राक डी.एस.उप्पल ने लाईसेंस की विभिन्न शर्ताे का उल्लघंन पाए जाने पर तहसील संगरिया के जण्डवाला सिखान स्थित मैसर्स दीप मेडिकल स्टोर का लाईसेंस आगामी 1 से 7 अक्टूबर 2014  तक 7  दिवस के  लिए निलम्बित किया ।

Thursday, 31 July 2014

रोडवेज के निजिकरण के विरोध में आन्दोलनरत कर्मचारी संगठनों द्वारा पुतला दहन किया

 हनुमानगढ- राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे रोडवेज के निजिकरण के विरोध में आन्दोलनरत राजस्थान रोडवेज के विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे का पुतला दहन किया गया। सर्वप्रथम विभिन्न कर्मचारी संगठनो के सदस्य रोडवेज डिपो में एकत्र हुए वहां से पुतले के रुप में मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे की शव यात्रा निकालते हुए जंक्शन बस स्टेण्ड पहुचें, वहां सरकार के इस कर्मचारी विरोधी निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की और जंक्शन भगत सिंह चौक पुतला दहन किया गया। कर्मचारी नेता नायब सिंह और फतेह सिंह झाझडिया ने कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय को वापिस लेना होगा। इस अवसर पर कामरेेड रामेश्वर वर्मा, कामरेड रामकुमार, महावीर जोशी, पृथ्वी महला, सहीराम, रतिराम, रघुवीर खोसा, जसवंत सिंह, विनोद सहारण, गुरचरण सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में रोडवेज के कर्मचारी उपस्थित थे।