हनुमानगढ - जंक्शन रेलवे ऑवरब्रिज के नीचे स्थित गणेश मन्दिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में भगवान गणेश को 51 किलो लड्डूओ का भोग लगाकर गणेश महोत्सव का आगाज किया गया। पण्डित चन्द्रराम शास्त्री ने बताया कि गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में गुरूवार रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया जिसमें अमर कान्त मिश्रा एवं मोहन झां तथा स्थानीय कलाकार द्वारा भगवान गणेश का गुणगान किया गया। प्रात: आरती के साथ भगवान गणेश की वन्दना की गई और गणेश भक्तों के सहयोग से भण्डारा लगाया गया।
Saturday, 30 August 2014
फार्मासिस्ट जागृति संस्थान समिति सदस्यों के नेतृत्व में सौपा ज्ञापन
हनुमानगढ - फार्मासिस्ट जागृति संस्थान के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी के नेतृत्व में समिति सदस्यों ने फार्मेसी एक्ट 1948, ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट 1940 व 1945 के नियमों के अनुसार ही फार्मासिस्टों को दवाओं के भण्डार व वितरण के लिए पाबन्द करवाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर , जिला औषधि निरीक्षक व जिला चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधि मण्डल में शामिल समिति के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि कुछ फार्मासिस्ट द्वारा अपना ड्रग लाईसेंस मासिक किराये पर देकर स्वयं अन्य व्यवसाय में कार्यरत हैं । उनकी अनुपस्थिति में गैर फार्मासिस्ट मनमर्जी करते हुए बिना चिकित्सक की पर्ची के दवाईयां बेच कर आम जन के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड कर रहे है। इन गैर फार्मासिस्टों द्वारा औषधि विभाग को अन्धेर में रख कर मुनाफाखोरी एवं अवैध गोरख धन्धों का संचालन करते हुए फार्मेसी एक्ट की धज्जियां उडाई जा रही है। उन्होने जिला कलक्टर से आम जन के स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा के लिए इन ड्रग माफियों पर कानूनी कार्रवाई कर दवा की दुकानांपर फार्मासिस्ट की उपस्थिति अनिवार्य करने की मांग की। इस अवसर पर पवन श्रीवास्तव, प्रेम सिंह, लालचन्द, सुभाष, कल्याण सिंह दिनेश कुमार, गुरविन्द्र सिंह आदि शामिल थे ।
Friday, 22 August 2014
राजस्थान बंद का मिलाजुला असर दिखा
जयपुर- राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति द्वारा न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर आयोजित बंद का आज मध्याह्न दो बजे तक मिलाजुला असर रहा। हालांकि समिति ने बंद के सफल होने का दावा किया है। व्यापारिक संगठनों, निजी स्कूलों समेत अन्य कई संगठनों ने बंद को समर्थन दिया था। राजस्थान संघर्ष समिति के महासचिव संजय व्यास ने बंद को सफल बताते हुए कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों, निजी स्कूलों ने बंद रखने में समर्थन दिया है।
व्यास ने बताया कि जयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत प्रदेश में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। उन्होंने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गयी तो 26 अगस्त को जयपुर और जोधपुर में बेमियादी धरना देंगे और हड़ताल बददस्तूर जारी रहेगी। गौरतलब है कि एडवोकेट अपनी मांगों को लेकर गत 9 जुलाई से न्यायिक बहिष्कार कर रहे हैं। मांग पत्र को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन और संघर्ष समिति के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन बातचीत बेनतीजा रही।

Thursday, 21 August 2014
प्रधानमंत्री ने की भारी संख्या में मतदान की अपील
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को चार राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए जारी मतदान में लोगों से ब़डी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, चार राज्यों में विधानसभा की विभिन्न सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी हैं। मैं इन सीटों पर मतदाताओं से बडी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। उपचुनाव बिहार, मध्य प्रदेश कर्नाटक तथा पंजाब में हो
पालनहार भुगतान हेतु अध्ययन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें: रफीक अहमद
हनुमानगढ़ - बाल अधिकारिता एवं जिला बाल सरंक्षण इकाई के सहायक निदेशक श्री रफीक अहमद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित पालनहार योजनान्तर्गत अभी तक पालनहारांे द्वारा अपने बच्चों के सत्रा 2014-2015 में अध्ययनरत होने के अध्ययन प्रमाण पत्र अभी तक जमा नही करवाए गए है। शहरी क्षेत्र के पालनहारों के अध्ययन प्रमाण पत्र कार्यालय सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता एवं जिला बाल संरक्षण इकाई हनुमानगढ़ में जमा होंगे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के पालनहार संबंधित अध्ययन प्रमाण पत्र पंचायत समिति के विकास अधिकारी को जमा करवाए जाएंगे। उन्होने बताया कि अध्ययन प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालयों में प्राप्त नहीं होने एवं भुगतान में होने वाली देरी के लिए पालनहार स्वंय जिम्मेदार होंगे।
पीडित परिवार हेतु सहायता स्वीकृत
हनुमानगढ़ - जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने लधु एवं सीमान्त कृषक को आकाशिय बिजली गिरने से हुई पशु की क्षति होने पर पीडित परिवार को 16 हजार 400 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
तहसील टिब्बी के 22 केएनएन श्योदानपुरा निवासी, श्री गुगनराम पुत्रा मोटाराम को गाय की मृत्यु होने पर 16 हजार 400 रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।
तहसील टिब्बी के 22 केएनएन श्योदानपुरा निवासी, श्री गुगनराम पुत्रा मोटाराम को गाय की मृत्यु होने पर 16 हजार 400 रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।
Monday, 18 August 2014
भामाशाह योजना के लिए 19 अगस्त से सभी ब्लॉक्स में लगेंगे कैंप
हनुमानगढ- राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना भामाशाह योजना को सरकार की ओर से प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है । जिले के विभिन्न ब्लॉक्स में इस योजना के तहत19 से लेकर28 अगस्त तक ग्राम पंचायत और नगर पालिका स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाना है । वहीं इस योजना को लेकर जिले भर में स्थाई शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जो 19से 28 अगस्त तक राजकीय अवकाश को छोडकर प्रतिदिन पंचायत समिति और नगर पालिका कार्यालय में सुबह 8 से शाम 8 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
भामाशाह योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉक में दिनांक 19 और 20 अगस्त को लगने वाले दो दिवसीय शिविरों की जानकारी निम्न प्रकार है।
हनुमानगढ ब्लॉक में नगर परिषद की ओर से वार्ड नंबर 1 के लिए कृषि उपज मंडी रेस्ट हाउस में। वहीं हनुमानगढ पंचायत समिति की ओर से ग्राम पंचायत सतीपुरा के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में भामाशाह शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संगरिया ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से जहां वार्ड नंबर 12 के लिए भामाशाह शिविर का आयोजन नगर पालिका कार्यालय में ही किया जाएगा। वहीं संगरिया पंचायत समिति की मालारामपुरा ग्राम पंचायत के लिए शिविर का आयोजन गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
नोहर ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से जहां वार्ड नंबर 1 के लिए शिविर का आयोजन लोहे वाली टंकी के पास स्थित सामुदायिक भवन में किया जाएगा वहीं नोहर पंचायत समिति की ओर से चक सरदारपुरा ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
भादरा ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से वार्ड नंबर 1 के लिए शिविर का आयोजन मदरसा में किया जाएगा वहीं भादरा पंचायत समिति की ओर से बिराण ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
पीलीबंगा ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से वार्ड नंबर 1 के लिए शिविर का आयोजन सामुदायिक केन्द्र में किया जाएगा...वहीं पंचायत समिति की ओर से ग्राम पंचायत लिखमीसर के लिए शिविर का आयोजन राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
रावतसर ब्लॉक में नगर पालिका की ओर से वार्ड संख्या1 के लिए शिविर का आयोजन राजकीय उच्च पाथमिक विद्यालय, जोधावास में किया जाएगा ..वहीं रावतसर पंचायत समिति की ओर से शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भाखरावाला के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में किया जाएगा।
टिब्बी ब्लॉक में टिब्बी पंचायत समिति की ओर से ग्राम पंचायत मलखेडा में शिविर का आयोजन गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे किया जाएगा।
शिविरों में जाने वाले व्यक्ति खुद के पहचान के लिए नीचे दिए गए दस्तावेजों में से कोई दो दस्तावेज लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे ताकि उनका सत्यापन किया जा सके । सत्यापन हेतु वैकल्पिक दस्तावेज निम्न है। जातिप्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, 10 वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, नरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, फोटो पहचान पत्र, बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल, गैस कनेक्शन पासबुक, बैंक, किसान या पोस्ट ऑफिस चालू पासबुक, जीवन बीमा पॉलिसी, केन्द्र, राज्य या सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा जारी वेतन स्लिप, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट या नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ-पत्र, आयोकर निर्धारण आदेश, सांसद, विधायक, जिला परिषद, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत समिति, सरपंच, वार्ड पार्षद, पटवारी, ग्राम सेवक, राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें आवेदक का पता लिखा हो, ये सभी मान्य होंगे।
गौरतलब है कि बीजेपी सरकार के पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस योजना को अंतिम समय में लागू किया था लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन बीजेपी ने चुनाव से पहले इस योजना को फिर से शुरू करने के लिए बाकायदा घोषणा पत्र में इसे डाला और सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस योजना को फिर से लागू करने का संकल्प लेते हुए इस योजना का खुद मॉनिटरिंग करने का निर्णय लिया है।
इस योजना के जरिए परिवार के लिए भामाशाह कार्ड परिवार की वरिष्ठतम महिला के नाम बनेगा ताकि महिला सश्क्तिकरण का संदेश भी दिया जा सके। साथ ही विभिन्न योजनाओं के जरिए मिलने वाली सब्सिडी की राशि यानि डारेक्ट कैश भी इस कार्ड के जरिए मिल सकेगा वहीं आधार नंबर बनाने का कार्य भी इस योजना के जरिए होगा।

Thursday, 7 August 2014
मुख्यमंत्राी सहायता कोष से आश्रित को 50 हजार की राशि स्वीकृत
हनुमानगढ़ -जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने पानी की डिग्गी में डुबने से हुई दुर्घटना में मृतका कल्पना पुत्राी रमेश उर्फ महेश कुम्हार निवासी, रावतसर के भाखरावाला के आश्रित पिता श्री रमेश उर्फ महेश को 50 हजार रूपए राशि स्वीकृत जारी की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से वितरित की जाएगी।
मुख्यमंत्राी सहायता कोष से आश्रित को 50 हजार की सहायता स्वीकृत
हनुमानगढ़ - जिला मजिस्टेªट श्री पी.सी.किशन ने सड़क दुर्धटना में मृतक लालचन्द पुत्रा साहबराम नायक, निवासी हनुमानगढ़ सुरेशिया की आश्रित माता श्रीमती मुन्नीदेवी को 50 हजार रूपए राशि स्वीकृत जारी की है। राशि का वितरण संबंधित तहसीलदार के माध्यम से वितरित की जाएगी।
नोहर में मेडिकोज का लाईसेंस निरस्त
हनुमानगढ़- लाईसेन्सी द्वारा रजि0 फार्मासिस्ट की सेवाए उपलब्ध नही कराने, नोटिस का जवाब प्रस्तुत नही करने सहित विभिन्न शर्ताे का उल्लघंन पाए जाने पर नोहर के बिहाणी धर्मशाला स्थित मैसर्स बैनीवाल मेडिकोज का लाईसेंस निरस्त ।
लाईसेंस आॅथोरिटी एवं सहायक औषधि नियन्त्राक डी.एस.उप्पल ने औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए फर्म को जारी औषधि अनुज्ञा पत्रा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

जण्डवाला सिखान में मेडिकल स्टोर का लाईसेंस निलम्बित
हनुमानगढ़- लाईसेंस आॅथोरिटी एवं सहायक औषधि नियन्त्राक डी.एस.उप्पल ने लाईसेंस की विभिन्न शर्ताे का उल्लघंन पाए जाने पर तहसील संगरिया के जण्डवाला सिखान स्थित मैसर्स दीप मेडिकल स्टोर का लाईसेंस आगामी 1 से 7 अक्टूबर 2014 तक 7 दिवस के लिए निलम्बित किया ।
Subscribe to:
Comments (Atom)