Tuesday, 22 July 2014

बिजली कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा




हनुमानगढ- राजस्थान सरकार द्वारा किए  जा रहे विद्युत वितरण निगमों  के  निजीकरण  के विरोध में  श्रीगंगानगर , हनुमानगढ जिला बिजली कर्मचारी युनियन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बोहरा के नेतृत्व में सैकडो बिजली कर्मचारियों ने  अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया और  अधिशाषी अभियन्ता को मुख्यमंत्री  व ऊर्जा मंत्री के नाम  ज्ञापन सौपा ।  लक्ष्मीनारायण बोहरा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा विद्युत वितरणों का निजीकरण करने के फैसले से समस्त विद्युत श्रमिकों में भारी रोष हैं। और हर जगह पर विद्युत श्रमिको द्वारा सरकार के इस फैसले पर विरोध किया जा रहा है। उन्होने बताया कि  विद्युत वितरण निगमों को घाटा होने की मुख्य वजह कुप्रबन्धन और अधिकारियों  का भ्रष्टाचार में लिप्त होना है अगर सरकार द्वारा  विद्युत वितरण निगमों का निजी करण किया जाता है तो  निजी  कम्पनियां उपभोक्ताओं को  अपनी मर्जी की दरों पर बिजली  आपूर्ति करेंगी।  जिससे उपभोक्ताओं  का आर्थिक शो
षण तो होगा ही साथ ही साथ महगाई में भी वृद्घि होगी।  उन्होने कहा कि समस्त बिजली कर्मचारी सरकार के इस फैसले का  विरोध करते है और किसी भी सूरत में  विद्युत वितरण निगमों का निजीकरण नही होने देंगे। इस अवसर पर हंसराज पंवार, मनोज भारद्वाज, साहबराम टाक, सुरेन्द्र कुमार, विक्रम बिश्नोई, विजेन्द, जसवीर, राजेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, संतोष बिश्नोई आदि कर्मचारी उपस्थित थे ।

No comments:

Post a Comment