हनुमानगढ- क्षेत्रीय प्रदर्शनी कार्यालय, विज्ञापन एवं दृश्य प्रचार निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर के सौजन्य से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पर आधारित पॉच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी 27 जुलाई 2014 से टिब्बी तहसील स्थित ग्राम पंचायत भवन प्रांगण में प्रदर्शित की जाएगी। क्षेत्रीय प्रदर्शनी कार्यालय जयपुर के सहायक प्रदर्शनी अधिकारी श्री जय सिंह ने बताया की प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 जुलाई को प्रात:12 बजे पंचायत समिति के प्रधान एवं विकास अधिकारी संयुक्त रुप से करेंगे।
इस प्रदर्शनी में भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अन्र्तगत सुरक्षित मातृत्व, टीकाकरण, कन्या भ्रुण हत्या, तम्बाकू सेवन से हानि, एड्स से बचाव, रक्तदान, गर्भ निरोधक के उपाय, स्तनपान, नवजात शिशु की देखभाल सहित अन्य योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक जानकारियों का चित्रों के माध्यम से आमजन हेतु प्रदर्शित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment