Tuesday, 22 July 2014

निलम्बित आईएएस मोहंती की गिरफ्तारी पर इनाम

 जयपुर- जयपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ निलंबित अधिकारी बीबी मोहंती की गिरफ्तारी के लिये पांच हजार रूपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस सहायक उपायुक्त सोडाला प्रेमदान ने आज बताया कि भगोड़ा घोषित निलंबित अधिकारी मोहंती की गिरफ्तारी के लिये किसी भी प्रकार की सूचना देने वाले को पांच हजार रूपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
गौरतलब है कि राजस्थान के निलम्बित अधिकारी मोहंती के खिलाफ गत 25  जनवरी को एक युवती ने सिविल सेवा की तैयारी करवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद से मोहंती फरार है और जयपुर की अदालत ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर रखा है। राज्य सरकार ने मोहंती के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद फरवरी में राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष पद से मोहंती को निलंबित कर दिया था।

1 comment:

  1. निष्य्क्ष,स्वतंत्र,निर्भय पत्रकारिता की समाज को जरूरत है,जो समाज को एक नयी राह दिखा सके।
    इस क्षेत्र मेँ "राजस्थान संदेश" का स्वागत है।
    ....
    www.yuvaam.blogspot.com

    ReplyDelete