हनुमानगढ- जिले में पहली बार हो रही वैबकास्टिंग की
मॉक ड्रील लोकसभा चुनाव वाले दिन से एक-दो दिन पहले होगी। साथ
ही चुनाव वाले दिन भी मॉक पोल किया जाएगा। वैबकास्टिंग को लेकर
प्रशिक्षण कलैक्ट्रेट स्थित सूचना विज्ञान कार्यालय के वीडियो
कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में
पहली बार हो रही वैबकास्टिंग को सफल बनाने के लिए जिले में
तैनात सूचना सहायकों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त मु
य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रमोद अग्रवाल दिए गए प्रशिक्षण में ये निर्देश
दिए गए। श्री अग्रवाल ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य
में की गई वैबकास्टिंग की देशभर में सराहना हुई है। और
उसके शत- प्रतिशत परिणाम सामने आए थे। अब लोकसभा चुनाव में पूरी
मुस्तैदी के साथ वैबकास्टिंग का कार्य संपन्न करना है ।
श्री अग्रवाल ने सूचना सहायकों की समस्याओं का समाधान
करते हुए कहा कि मतदान के दिन की जाने वाली वैबकास्टिंग के लिए
सभी संसाधन अभी से जुटा लें और मतदान केन्द्र पर टेबलेट पीसी को
ऐसे स्थान पर लगाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यू कैमरे में कैद हो
सके। मतदान दिवस से एक-दो पहले मॉक ड्रील करने के भी निर्देश
दिए गए । साथ ही मतदान दिवस पर समयानुसार मॉक पोल करना सुनिश्चित
करें। गौरतलब है कि किसी भी चुनाव में जिले में पहली बार
वैबकास्टिंग का प्रयोग किया जा रहा है। और कुल 25 मतदान
केन्द्रों पर टेबलेट्स के जरिए राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट
पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
जिले में आईटी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री
योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए कुल 25 टेबलेट्स
कार्यालय को प्राप्त हो चुके हैं । जिन्हें मतदान केन्द्रों पर इस
प्रकार लगाया जाएगा कि मतदान का पूरा व्यू मिल सके। आपको बता दें
कि राज्य के 32 जिलों के 1625 मतदान केन्द्रों पर लाइव वैबकास्टिंग
की जाएगी। विधानसभा चुनाव में हालांकि इसकी शुरूआत हुई थी।
लेकिन उस दौरान केवल पूर्वी जिलों के कुछ संवेदनशील मतदान दलों
पर ही इसका प्रयोग किया गया था। अब राज्य निर्वाचन विभाग पहली बार
32 जिलों में वेबकास्टिंग करने जा रहा है। ताकि संवेदनशील माने
जाने वाले मतदान केन्द्रों पर सीधी नजर रखी जा सके और चुनाव
निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो। प्रशिक्षण में सहायक प्रोग्रामर श्रीमती
दिप्ति चड्डा, सूचना सहायक श्री पंकज गौड व डॉ. केन्द्र प्रताप
शामिल थे।

No comments:
Post a Comment