हनुमानगढ-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.सी.किशन ने एक आदेश जारी कर लोक सभा आम चुनाव-2014 के प्रयोजनार्थ विधान सभा क्षेत्र पीलीबंगा, नोहर एवं भादरा के समस्त मतदान केन्द्र के भवनों को आगामी 15 अप्रेल से तथा विधान सभा क्षेत्र संगरिया एवं हनुमानगढ के समस्त मतदान केन्द्र भवनों का 16 से 17 अप्रेल 2014 तक अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने संबंधित क्षेत्रों के तहसीलदारों को निर्धारित तिथियों के अनुसार मतदान केन्द्र हेतु भवनों के संस्था प्रधान को सूचित करने तथा मतदान हेतु आवश्यक समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
No comments:
Post a Comment