हनुमानगढ- हनुमानगढ़ एंव पीलीबंगा तहसील के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों के लगभग 03 हजार किसानों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रात: 09 बजे हनुमानगढ़ टाऊन बाजार एंव पीलीबंगा बाजार पूर्ण रूप से बंद करवाये गये। बंद के दौरान सैकड़ो की संख्या में किसान क्रय विक्रय सहकारी समिति टाऊन के सामने सुबह 08 बजे से ही एकत्रित होने लगे यंहा से सुबह 09.30 बजे आपदा पीडि़त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले रवाना होकर मुख्य बाजार, पुराना बाजार, हिसारिया मार्केट, मोची मार्केट, सब्जी मण्डी, आर्च समाज मन्दिर रोड़ होते हुये गऊशाला रोड़, सुभाष चौक, नई धानमण्डी से होते हुये दिनार सिनेमा वाली गली से किसान एकता जिन्दाबाद, जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुये गुजरे और बाजार पूर्ण रूप से बंद होकर सुनसान हो गया। 12 बजकर 45 मीनट पर सभी किसानो ने थाने के सामने सभा की। सभा को महिला डायरेक्टर गीतादेवी, सुरेन्द्र बैनीवाल, रघुवीर वर्मा, लूणाराम गोदारा, उदयपाल सारस्वत, प्रभुदयाल पचार, बीएस पेन्टर, मलकीत सिंह, प्रेमराज इत्यादि वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुये प्रशासन को चेताया कि यदि किसानो की नौ सूत्री मंागो को समय रहते हल नही किया गया तो इस आन्दोलन के परिणाम प्रशासन को भुगतने पड़ेगें। संघर्ष समिति ने तय किया है कि 07.04.2014 सोमवार को शेरगढ़ के पास मेगा हाईवे तथा पीलीबंगा में कालीबंगा फाटक के पास हनुमानगढ़, सुरतगढ़ फोरलाईन पर प्रात: 11 बजे चक्काजाम किया जायेगा। फिर भी यदि प्रशासन नही चेता तो मंगलवार से ओला प्रभावित क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यलाय पर किसानो द्वारा आमरण अनशन किया जायेगा। संघर्ष समिति ने बंद में सहयोग करने के लिये सभी व्यापारी भाईयों का धन्यावाद दिया तथा आन्दोलन को सरकार के सामने सही भूमिका में पंहुचाने के लिये प्रिंट मीडिया एंव इलेक्ट्रोनीक मीडिया के लोगो का भी आभार जताया।

No comments:
Post a Comment