हनुमानगढ - जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.सी.किशन की
अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले में होने वाले लोकसभा आम
चुनाव -2014 के लिए कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समीक्षा की
गई एवं अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये
गए। बैठक में निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक श्री सज्जन
कुमार सहित विभिन्न अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में लोक सभा चुनाव स्वतन्त्र,
निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव करवाने हेतु सभी तैयारियां
पूर्ण की जा रहीं हैं। उन्होने पर्यवेक्षक को जिले में स्वतन्त्र एवं
निस्पक्ष चुनाव करवाने के लिए की गई सभी तैयारियों के बारे में
विस्तार से बताया तथा कहा कि चुनाव से जुडे सभी अधिकारियों एवं
कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होने
बताया कि निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देशों की पालना हेतु सभी
रिर्टनिंग अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है, उनकी
और से की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा लगातार की जा रही
है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील
मतदान केन्द्रों को चिन्हित कर लिया गया है तथा वहां पर स्वतन्त्र व
निष्पक्ष मतदान हो एवं भयुमुक्त वातावरण में मतदाता अपने मताधिकार का
प्रयोग करें ऐसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
पर्यवेक्षक श्री सज्जन कुमार ने चुनाव आयोग की और से जारी नए
नियमों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि चुनाव से जुडे सभी
अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होने कहा कि
चुनाव की सफलता के लिए जरूरी है कि हम सभी लोगों का सहयोग
लें व चुनाव आयोग की और से जारी दिशा निर्देशों का अध्ययन
करें।
पुलिस अधीक्षक श्री शरत कविराज ने चुनाव पर्यवेक्षक को कानून
व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि
पडोसी राज्यों की सीमाओं पर अभी से लगातार कडी चौकसी की जा
रही है जिससे अवांच्छित लोग चुनाव के दौरान किसी प्रकार का
व्यवधान उत्पन्न न कर सकें। उन्होने बताया कि चुनाव के दिन विशेष
कडी सुरक्षा की जाएगी तथा सीमा को सील किया जाएगा। उन्होने बताया
कि हथकड शराब, अवैध शराब से जुडे व्यक्तियों पर कडी नजर रखी
जा रही है।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.एल.मेहरडा ने बताया
कि मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सकें। इस हेतु उन तमाम
गतिविधियों पर भी कडी नजर रखी जाएगी जिसके तहत प्रलोभन व धमकी
दी जाए। ऐसे अवाँछनीय कार्यवाईयों के विरूद्घ कडे कदम उठाकर
त्वरित कार्यवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस व प्रशासन चाक चोबन्द
है। बैठक में कानून व्यवस्था स बन्धी पुलिस अधिकारी एवं पर्यवेक्षक
सहित स बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
------
No comments:
Post a Comment