हनुमानगढ़ - संसदीय क्षेत्र श्रीगंगानगर पार्टी प्रत्याशी मा. भंवरलाल मेघवाल के चुनाव कार्यालय का उदघाटन टाऊन स्थित धानमण्डी के पीछे, स्टेशन रोड़ पर पण्डित दिनेश शर्मा के मंत्रोचारण एंव पूजन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौ. विनोद कुमार थे तथा अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने की। अपने सम्बोधन में चौ. विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का समय नजदीक है सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में लग जाये। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा का राजस्थान में मिशन 25 व केन्द्र में मिशन 272 का ये नारा देकर सत्ता हासिल कर भाजपा की सोच की मानसिकता दर्शाती है। भाजपा कि आमजन के हित के लिये व देश के विकास की सोच नही है। हम सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की झूठ का पुलिन्दा उखाड़ कर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र से मा. भंवरलाल मेघवाल को विजयी बनाकर केन्द्र में भेजना है। ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सैनी ने कहा कि 5 अप्रेल को प्रात: 10 बजे टाऊन चुनाव कार्यालय में हनुमानगढ़ टाऊन के वार्ड एंव ग्राम पंचायतों के बूथ स्तर के बीएलए वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी एंव सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चौ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी तथा 6 अप्रेल प्रात: 10 बजे जंकशन चुनाव कार्यालय में हनुमानगढ़ जंकशन के वार्ड एंव पंचायतों के बूथ स्तर के बीएलए वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक कार्यकारिणी एंव सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी जिसमें 17 अप्रेल को होने वाले चुनावों के बारे में रणनीती तैयारियों पर चर्चा की जायेगी। देहात ब्लॉक अध्यक्ष गुरमीत सिहं चन्दड़ा ने कहा कि शहर एंव देहात के सभी कार्यकर्ताओं को जो भी कार्य दिया जायेगा वह पूरी जिम्मेवारी के साथ निर्वाह कर कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाया जायेगा।

No comments:
Post a Comment